Ranchi news: आचार संहिता की आड़ में प्रशासनिक कार्रवाई का सांसद संजय सेठ ने किया विरोध

खबरे |

खबरे |

Ranchi news: आचार संहिता की आड़ में प्रशासनिक कार्रवाई का सांसद संजय सेठ ने किया विरोध
Published : Apr 9, 2024, 5:07 pm IST
Updated : Apr 9, 2024, 5:33 pm IST
SHARE ARTICLE
MP Sanjay Seth protested against administrative action news in hindi
MP Sanjay Seth protested against administrative action news in hindi

सांसद सह भाजपा प्रत्याशी ने कहा : केंद्रीय चुनाव आयोग से करेंगे शिकायत

  • राज्य सरकार के इशारे पर काम करना बंद करें प्रशासन : संजय सेठ
  • सांसद सह भाजपा प्रत्याशी ने कहा : केंद्रीय चुनाव आयोग से करेंगे शिकायत

Ranchi news: रांची (राजेश चौधरी) लोकसभा चुनाव और आचार संहिता की आड़ में जिला प्रशासन आम लोगों को परेशान करना बंद करें। जिला प्रशासन के द्वारा आचार संहिता के आड़ में जो कार्रवाई की जा रही है वह पूर्ण रूप से दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई है। राज्य सरकार के दबाव में की जा रही कार्रवाई है। जिला प्रशासन को राज्य सरकार के एजेंट के रूप में काम करने से बचना चाहिए। उपरोक्त बातें रांची के सांसद सह भाजपा के प्रत्याशी  संजय सेठ ने कहीं।

सांसद  सेठ ने कहा कि निजी घरों पर लगे झंडे, निजी घरों की दीवारों पर लिखे नारे और पोस्टर, यह सब जिला प्रशासन के द्वारा जबरदस्ती उतरवाया जा रहा है। मुकदमा करने की धमकी दी जा रही है, जो बिल्कुल गलत है। जिला प्रशासन चुनाव आचार संहिता का निष्पक्षता से पालन करे, मुझे इसमें कोई समस्या नहीं है परंतु इस तरह से आम जनता को परेशान करना बिल्कुल गलत और अनैतिक है।

 सेठ ने स्पष्ट रूप से कहा कि प्रशासन को कोई अधिकार नहीं है की निजी घरों में लगे झंडे, निजी घरों की दीवारों पर लगे पोस्टर या नारे को मिटवाए। यदि कोई व्यक्ति शिकायत करता है। कोई नागरिक शिकायत करते हैं तो जिला प्रशासन कार्रवाई करें, इसका स्वागत है।

प्रशासन याद रखे कि आचार संहिता की आड़ में और राज्य सरकार के दबाव में ऐसी कार्रवाई होती है तो इसका विरोध किया जाएगा। सांसद  सेठ ने कहा कि प्रशासन के द्वारा आचार संहिता की आड़ में व्यवसायियों को भी परेशान करने किए जाने की खबरें आ रही है। प्रशासन अपने कर्मचारियों को इस बात की समझ दें कि व्यवसाय वर्ग व्यापार करने के उद्देश्य से भी कार्य करते हैं। 

ऐसे में इस तरह से व्यवसायियों को परेशान करना, इससे बाजार का व्यवसाय प्रभावित होगा। रांची शहर प्रभावित होगा। सांसद सेठ ने कहा कि जिला प्रशासन ने यदि अपनी इस तरह की कार्यप्रणाली में सुधार नहीं किया तो वह इसकी शिकायत केंद्रीय चुनाव आयोग से करेंगे।

 (For more news apart from MP Sanjay Seth protested against administrative action news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM