नीतीश कुमार ने नवीन पटनायक से मुलाकात की, गठबंधन पर चर्चा से इनकार

खबरे |

खबरे |

नीतीश कुमार ने नवीन पटनायक से मुलाकात की, गठबंधन पर चर्चा से इनकार
Published : May 9, 2023, 5:51 pm IST
Updated : May 9, 2023, 5:51 pm IST
SHARE ARTICLE
Nitish Kumar meets Naveen Patnaik, refuses to discuss alliance
Nitish Kumar meets Naveen Patnaik, refuses to discuss alliance

दोनों के बीच करीब एक घंटे तक बातचीत हुई।

भुवनेश्वर : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को यहां नवीन निवास में ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मुलाकात की। दोनों के बीच करीब एक घंटे तक बातचीत हुई। हालांकि, दोनों मुख्यमंत्रियों ने दावा किया कि बैठक के दौरान अगले साल लोकसभा चुनाव के लिए जद (यू) और बीजू जनता दल (बीजद) के बीच किसी भी राजनीतिक गठबंधन बनाने पर कोई चर्चा नहीं हुई।

नीतीश ने ओडिशा के मुख्यमंत्री के आवास पर पटनायक के साथ दोपहर का भोजन किया और फिर संयुक्त रूप से मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि उनका बहुत पुराना नाता है।.

कप्तान कोहली के साथ टीम इंडिया के खिलाड़ी (एपी फोटो)

CM पटनायक ने पत्रकारों से कहा, “आज किसी भी गठबंधन पर कोई चर्चा नहीं हुई। मुझे खुशी है कि नीतीश जी भुवनेश्वर आए। जब ​हम अटल बिहारी वाजपेयी के मंत्रिमंडल में थे, तब से पुराने दोस्त और सहयोगी हैं।” CM  ने कहा कि ओडिशा सरकार भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिये आने वाले पर्यटकों के वास्ते सुविधाओं के निर्माण को लेकर बिहार सरकार को मुफ्त में 1.5 एकड़ जमीन मुहैया कराएगी।

CM पटनायक ने नीतीश से मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए ट्वीट किया, “भुवनेश्वर में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलकर खुशी हुई। ओडिशा का बिहार और पड़ोसी राज्य के लोगों के साथ एक विशेष संबंध है। आशा है कि ओडिशा की उनकी यात्री सुखद रही होगी।”

CM कुमार ने कहा, “उनके (नवीन के) पिता बीजू बाबू और नवीन जी के साथ हमारे संबंध बहुत पुराने हैं। कोविड महामारी के कारण, हम मिल नहीं पाए। कोई राजनीतिक चर्चा नहीं हुई। हमारे बीच अच्छे संबंध हैं और कोई भी राजनीतिक अटकल लगाने की जरूरत नहीं है।”

अगले साल के चुनावों से पहले गैर-भाजपा दलों के साथ आने की चर्चा है, लेकिन दोनों नेताओं ने राजनीति पर चर्चा होने की बात से इनकार कर दिया। 

ImageImage

इससे पहले दिन में बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर राज्य के मंत्री अशोक चंद्र पांडा और बीजद उपाध्यक्ष देवी प्रसाद मिश्रा ने कुमार का स्वागत किया। कुमार का आज भुवनेश्वर से रवाना होने का कार्यक्रम है।

Location: India, Odisha, Bhubaneswar

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM