तेजस्वी यादव जैसे नेता अगर देश को नई दिशा देने लगे तो देश का कोई भला होने वाला नहीं है : प्रशांत किशोर

खबरे |

खबरे |

तेजस्वी यादव जैसे नेता अगर देश को नई दिशा देने लगे तो देश का कोई भला होने वाला नहीं है : प्रशांत किशोर
Published : Oct 9, 2023, 1:43 pm IST
Updated : Oct 9, 2023, 1:43 pm IST
SHARE ARTICLE
Prashant Kishore
Prashant Kishore

तेजस्वी यादव को न भाषा का ज्ञान है न विषय का ज्ञान है, ...: प्रशांत किशोर

सीतामढ़ी: तेजस्वी यादव जैसे नेता अगर देश को नई दिशा देने लगेंगे तो देश का कोई भला होने वाला नहीं है। इसके बावजूद तेजस्वी यादव को मेरी शुभकामनाएं है। तेजस्वी के मां-बाप बिहार में मुख्यमंत्री रहे और तेजस्वी खुद उपमुख्यमंत्री हैं, बिहार को तो उन्होंने दिशाहीन कर दिया। बिहार की जनता ने अगर तेजस्वी को जिम्मेदारी दी है तो बिहार में कुछ नहीं तो वो जिन विभागों के मंत्री हैं उनकी दशा ठीक कर दें। बिहार में अस्पतालों की दशा सुधार दें, बिहार में सड़कों की दशा सुधार दें, बिहार में ग्रामीण कार्य मंत्रालय में आने वाले नालियों-गलियों की दशा सुधार दें। देश में उनके लिए दशा की बात करना ठीक ऐसा ही है जैसे अंग्रेजी में एक कहावत है "Punching above your weight" मतलब उनके कद से बहुत बड़ी बात है। उन्हें अपनी बात करनी चाहिए। ऐसी बात करने वालों को बड़बोला पन कहा जाता है। बिहार में लोगों को इस चीज की बहुत आदत है। 

भाषा और विषय का ज्ञान है नहीं लेकिन बैठ कर इजराइल और फिलिस्तीन पर तीखा टिप्पणी करेंगे, रोजगार दिया नहीं लेकिन तीखा टिप्पणी कर रहे हैं कि गाजा में क्या हो रहा है: प्रशांत किशोर

तेजस्वी यादव को न भाषा का ज्ञान है न विषय का ज्ञान है, लेकिन तीखा टिप्पणी करनी होगी तो बैठ कर इजराइल और फिलिस्तीन पर करेंगे। बिहार में गरीब बच्चों के शरीर पर कपड़ा नहीं है, खाने के लिए खाना नहीं है, रोजगार नहीं है लेकिन तीखा टिप्पणी ये कर रहे हैं कि गाजा में क्या हो रहा है। यहां पर नेताओं को भी ऐसी आदत लग गई है। बेवकूफ़ी को यहां पर नेताओं ने जमीनी हकीकत मान लिया है। ऊलजलूल बात करने वालों को समाज के लोग जमीनी नेता मानते हैं, जिसको न भाषा का ज्ञान है, न विषय का ज्ञान है। आदमी ने यहां शर्ट के ऊपर गंजी पहन लिया तो यहां का समाज उसे जमीनी नेता मानने लगता है।

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

पंजाब की ताजा खबरें | देखिये क्या है खास | Spokesman TV | LIVE

26 Apr 2025 6:35 PM

"पुलिस Pastor Jashan Gill के साथ मिलके हम पर समझौता करने का दबाव बना रही है" - पीड़िता के पिता का आरोप

25 Apr 2025 5:54 PM

Pahalgam Attack को लेकर चंडीगढ़ के लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ जताया गुस्सा, बेगुनाहों की मौत पर दिखे दिल के घाव

25 Apr 2025 5:52 PM

Pahalgam Terror Attack News: आतंकी हमले के बाद स्थानीय लोगों ने कैमरे के सामने रखी अपनी बात

25 Apr 2025 5:50 PM

"हम आतंकवादियों को जमीन में गाड़ देंगे" - पहलगाम हमले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चेतावनी

24 Apr 2025 6:46 PM

बड़ी खबर: पाकिस्तान सेना ने BSF जवान को किया गिरफ्तार, 30 मीटर सीमा पार कर गया था, देखें LIVE

24 Apr 2025 6:44 PM