Patna News: धूमधाम से मनाया गया सोनिया गांधी का 78 वाँ जन्मदिन

खबरे |

खबरे |

Patna News: धूमधाम से मनाया गया सोनिया गांधी का 78 वाँ जन्मदिन
Published : Dec 9, 2024, 4:38 pm IST
Updated : Dec 9, 2024, 4:38 pm IST
SHARE ARTICLE
Sonia Gandhi 78th birthday celebrated with pomp news in hindi
Sonia Gandhi 78th birthday celebrated with pomp news in hindi

सदाकत आश्रम में केक काटकर सोनिया गांधी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

Patna News In Hindi: पटना, बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह सहित वरिष्ठ नेताओं ने आज सदाकत आश्रम में केक काटकर पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिन मनाया।

 इस अवसर पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि भारतीय राजनीति में सुचिता और त्याग की प्रतीक सोनिया गांधी ने देश में राजनीतिक जीवन को एक आदर्श प्रदान किया है। भारतीय राजनीति में शायद ही त्याग की ऐसी प्रतिमूर्ति मिलें। सोनिया गांधी से सभी कांग्रेसजन को प्रेरणा मिलती है।

उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व- राजीव गांधी के निधन के उपरांत जब कांग्रेस पार्टी की स्थिति पूरे देश में काफी कमजोर हो गई थी।ऐसा लगने लगा था कि कांग्रेस फिर से सत्ता में कभी वापस नहीं आ पाएगी।उस वक्त सोनिया गांधी ने सिर्फ पार्टी को राष्ट्र सेवा के लिए सक्षम बनाने हेतु राजनीति में प्रवेश किया।उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी के कारण ही कांग्रेस फिर से अपने पैरों पर खड़ा होकर सत्ता प्राप्त कर सकी।

उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी के नेतृत्व में देश में दो बार कांग्रेस ने संसदीय चुनाव में विजय प्राप्त किया।उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी के नेतृत्व में ही यह संभव है कि एक दिन पूरे देश में कांग्रेस फिर से जनता के संपूर्ण हृदयस्थल से लेकर सत्ता के शीर्ष तक पुनः स्थापित हो जाएगी।डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने श्रीमती सोनिया गाँधी जी के लम्बे जीवन और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की है।

बिहार कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि त्याग और स्नेह की प्रतिमूर्ति सोनिया गांधी ने आजीवन वसुधैव कुटुम्बकम् के अवधारणा को अपनाया। सोनिया गांधी का विचार और जीवन शैली दोनों राजनीतिक आदर्श है।

सदाकत आश्रम में जन्मदिन कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह के अलावे प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रो. रामजतन सिन्हा, विधान पार्षद डॉ समीर कुमार सिंह, प्रतिमा कुमारी दास, नरेन्द्र कुमार, डॉ ज्योति, कोषाध्यक्ष निर्मल वर्मा, मीडिया चेयरमैन राजेश राठौड़, ब्रजेश प्रसाद मुनन, लाल बाबू लाल, बंटी चौधरी, प्रमोद कुमार सिंह, डॉ अजय कुमार सिंह, डॉ विनोद यादव, विनय वर्मा, चन्द्रप्रकाश सिंह, नूतन पाण्डेय, उमेर खान,  मिन्नत रहमानी, निधि पाण्डेय, राज किशोर सिंह, मधुरेन्द्र कुमार सिंह, शाश्वत कुमार पाण्डेय  आशुतोष शर्मा, मनोज मेहता, शशिकांत तिवारी रीता सिंह, ललन यादव, उदय शंकर पटेल, मंजीत आनन्द साहू, सुदय शर्मा, मो कामरान रवि गोल्डन ,बीअब्दुल बाकी सज्जन, गुरूदयाल सिंह, मोहम्मद शाहनवाज, विशाल रंजन, अमित सिकन्दर,, विमलेश तिवारी, मिथिलेश शर्मा मधुकर, सिद्धार्थ क्षत्रिय, ताहिर अनीस खां, मृगेन्द्र कुमार सिंह, मुन्दिका सिंह यादव, मनोज कुमार यादव, सहित अन्य कांग्रेसजन शामिल थे।

(For more news apart from Sonia Gandhi 78th birthday celebrated with pomp News in Hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)

Tags: sonia gandhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM