Bihar News: भाजपा नेता एपी पाठक ने गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां...

खबरे |

खबरे |

Bihar News: भाजपा नेता एपी पाठक ने गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां...
Published : May 10, 2023, 4:25 pm IST
Updated : May 10, 2023, 4:25 pm IST
SHARE ARTICLE
Photo
Photo

उन्होने मोदी की तुलना राष्ट्रपिता महात्मा गांधी से करते हुए" मोदी नहीं ये आंधी है नए भारत का गांधी" का नारा दिया।

Patna: पुर्व नौकरशाह, बाबु धाम ट्रस्ट के संस्थापक और भाजपा नेता एपी पाठक ने गौनाहा के एकवा में सैकड़ों ग्रामीणों, भाजपा कार्यकर्ताओ और निकाय जनप्रतिनिधियों के बीच कार्यक्रम किए जिसमें उन्होनें भारत सरकार की जनकल्याण हेतु चलाए जा रहे योजनाओं का फीडबैक लिया और लोगों के बीच मोदी सरकार की उपलब्धियां और योजनाओं पर खुलकर चर्चा किया।

इससे पूर्व भाजपा नेता एपी पाठक मां सुभद्रा की दर्शन किए और मंगल कामना की याचना किया।

अपने संबोधन में उन्होने मोदी की तुलना राष्ट्रपिता महात्मा गांधी से करते हुए" मोदी नहीं ये आंधी है नए भारत का गांधी" का नारा दिया।
भाजपा नेता एपी पाठक ने महात्मा गांधी की ग्राम सुराज और गांवों के विकास की लक्ष्य को मोदी सरकार की प्राथमिकताओं से जोड़ते हुए कहा कि आजादी के बाद से गांवों का विकास जितना मोदी सरकार ने किया उसकी तुलना दूसरों से नहीं की जा सकती है।उन्होंने महिलाओं को इंगित करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने महिलाओं के शिक्षा, स्वास्थ्य और कौशल विकास हेतु लगातार काम किया हैं और यह अनवरत चालू हैं।

अपने संबोधन में एपी पाठक ने किसानों के भलाई हेतु  मिट्टी संरक्षण  पर अपने बाबु धाम ट्रस्ट द्वारा काम करने की बात दुहराई।
उन्होंने कहा कि वो पिछले एक दशकों से अधिक समय से चारों ओर घुम घुमकर उन्होंने चंपारण के लोगों की सेवा करते आ रहे है चाहे शिक्षा, स्वास्थ्य,रोजगार का क्षेत्र हो अथवा लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं का लाभ दिलवाना।
इस कड़ी में लोगों ने पानी की समस्या के बारे में भाजपा नेता एपी पाठक को बताया जिसे तुरन्त संज्ञान लेते हुए उन्होंने सबके सामने अनुमंडल पदाधिकारी से बात कर उसका निस्तारण हेतु निवेदन किया।

भीड़ में एक युवक के कहने पर उन्होंने उसके परिजन की ईलाज दिल्ली एम्स में अपने बाबु धाम ट्रस्ट के माध्यम से करवाने का निर्देश अपने ट्रस्ट कार्यकर्ताओं को दिया साथ ही उस क्षेत्र में एक कमिटी बनाने को कहा जो भाजपा के बैनर तले स्थानीय समस्याओं का समाधान करेगी और भाजपा नेता एपी पाठक उस कमिटी को समय समय पर दिशा और संरक्षण देते रहने की बात दुहराई।जंगल के किनारे नेपाल बॉर्डर पर बसे एकवा के लोगों को उन्होंने भाजपा से जुड़ने और भाजपा को और मजबूत करने की अपील किया। साथ ही उन्होंने स्थानीय गुमास्ता और पंचायत के मुखिया को लोगों की सेवा और विकास हेतु संकल्पित रहने और जरूरत के समय उनकी मदद लेने  हेतु निवेदन किया। बेटियों के बीच मोदी सरकार की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की चर्चा किया और बेटियों को स्वावलंबन हेतु हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM