भाजपा ज्यादा खुशफहमि‌ न पाले -- उसका अवसान अब शुरू हो चुका है : राजद

खबरे |

खबरे |

भाजपा ज्यादा खुशफहमि‌ न पाले -- उसका अवसान अब शुरू हो चुका है : राजद
Published : Dec 10, 2022, 5:36 pm IST
Updated : Dec 10, 2022, 5:36 pm IST
SHARE ARTICLE
BJP should not create too much complacency -- its end has started now: RJD
BJP should not create too much complacency -- its end has started now: RJD

 राजद प्रवक्ता ने कहा कि जिस गुजरात को भाजपा अपनी बड़ी जीत बता रही है वहां उसके वोट प्रतिशत में भारी गिरावट आई है।

पटना ‌: राजद प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने कहा है कि गत दिनों हुए गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के साथ हीं विभिन्न राज्यों में हुए उपचुनावों के परिणामों से यह स्पष्ट हो चुका है कि भाजपा का अवसान अब शुरू हो चुका है। चुनाव परिणामों का विश्लेषण करने से यह साफ हो जाता है कि उनके खुशफहमि पालने के दिन अब लद चुके हैं।
     

 राजद प्रवक्ता ने कहा कि जिस गुजरात को भाजपा अपनी बड़ी जीत बता रही है वहां उसके वोट प्रतिशत में भारी गिरावट आई है। 2019 के लोकसभा चुनाव में गुजरात में भाजपा को 62.21 प्रतिशत वोट मिले थे जो घटकर इस विधानसभा चुनाव में मात्र 53 प्रतिशत रह गया है यानी 9 प्रतिशत वोट का क्षरण हुआ है।   जबकि यह विधानसभा चुनाव भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नाम पर हीं लड़ा गया था।
   

राजद प्रवक्ता ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में तो लोकसभा चुनाव 2019  में भाजपा को 69.70 प्रतिशत वोट मिले थे जो इस विधानसभा चुनाव में 26 प्रतिशत क्षरण के साथ 43 प्रतिशत पर आ गया। लोकसभा और विधानसभा का हुए उपचुनावों में भी उत्तर प्रदेश में भाजपा की परम्परागत खतौली विधानसभा सीट को भारी मतों के अंतर से गंवाना पड़ा। साथ हीं उत्तर प्रदेश के मैनपुरी लोकसभा, राजस्थान के सरदार शहर, छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर, उड़ीसा के पदमपुर विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव में भाजपा को जबरदस्त ढंग से मुंह की खानी पड़ी।
         

  राजद प्रवक्ता ने कहा कि बहुत हीं साधारण अंतर से कुढ़नी विधानसभा उप चुनाव की जीत को भविष्य की राजनीति का संकेत मानने वाले भाजपा नेताओं को समझ लेना चाहिए कि दो राज्यों के विधानसभा चुनावों और एक लोकसभा तथा छः विधानसभा के उपचुनावों के परिणाम और वोट शेयर भविष्य के राजनीति की ओर इंगित करता है।

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM