लोजपा रामविलास ने लाल बहादूर शास्त्री जी की 57वीं पूण्यतिथि पर दी उन्हें श्रध्दांजलि

खबरे |

खबरे |

लोजपा रामविलास ने लाल बहादूर शास्त्री जी की 57वीं पूण्यतिथि पर दी उन्हें श्रध्दांजलि
Published : Jan 11, 2023, 6:27 pm IST
Updated : Jan 11, 2023, 6:27 pm IST
SHARE ARTICLE
LJP Ram Vilas Prime Minister Late. Tributes paid to Lal Bahadur Shastri on his 57th death anniversary
LJP Ram Vilas Prime Minister Late. Tributes paid to Lal Bahadur Shastri on his 57th death anniversary

चिराग पासवान ने जहां ट्विट कर राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण और अभूतपूर्व योगदान को याद करते हुए अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

पटना ,(राकेश कुमार) : लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास ने सादगी की प्रतिमूर्ति देश के दूसरे प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादूर शास्त्री जी की 57वीं पूण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  चिराग पासवान ने जहां ट्विट कर राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण और अभूतपूर्व योगदान को याद करते हुए अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

 चिराग पासवान ने पूर्व प्रधानमंत्री  लाल बहादूर शास्त्री जी पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए ट्वीट किया और लिखा, जय जवान-जय किसान के प्रणेता, देश के पूर्व प्रधानमंत्री  लाल बहादुर शास्त्री जी को उनकी पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन। सादगी की प्रतिमूर्ति लाल बहादुर शास्त्री जी के उच्च आदर्श सदैव हमें प्रेरित करते रहेंगे।‘

इधर पटना के श्रीकृष्णापुरी स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय में लोजपा (रा) के प्रदेश अध्यक्ष  राजू तिवारी जी ने  लाल बहादुर शास्त्री जी के तैल्यचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। पार्टी के  प्रवक्ता दिनेश पासवान ने बताया कि उक्त मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. सत्यानंद शर्मा,पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सह प्रचार-प्रसार प्रमुख  संजय कुमार सिंह,पार्टी उपाध्यक्ष विष्णु पासवान, युवा लोजपा के राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार पासवान, पार्टी के प्रदेश महासचिव रंजन सिंह,पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी कुन्दन पासवान,पार्टी के प्रदेश सचिव दिलीप यादव, रोहतास जिलाध्यक्ष विनोद सिंह, कार्यालय प्रभारी सह प्रदेश सचिव ओंमप्रकाश भारती, अमन शांडिल्य, आनंद चंद्रवंशी और सुरेश पासवान उपस्थित रहे। इस आशय की जानकारी लोजपा-(रा) के प्रदेश मीडिया प्रभारी कुन्दन पासवान ने दी।

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM