एमडी अजय प्रकाश पाठक ने जर्मनी में की भारतीय राजदूत से मुलाक़ात

खबरे |

खबरे |

एमडी अजय प्रकाश पाठक ने जर्मनी में की भारतीय राजदूत से मुलाक़ात
Published : Jan 11, 2023, 6:19 pm IST
Updated : Jan 11, 2023, 6:19 pm IST
SHARE ARTICLE
MD Ajay Prakash Pathak met Indian Ambassador in Germany
MD Ajay Prakash Pathak met Indian Ambassador in Germany

इस मुलाकात में दोनो के बीच ट्रेड और टूरिज्म जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर बात हुई. पाठक ने ट्रेड और टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाओं का सुझाव भी..

पटना : भारत सरकार में कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके और   र्तमान में नेक्सजेंन एनर्जिया के एमडी अजय प्रकाश पाठक ने जर्मनी में नियुक्त भारतीय राजदूत  पर्वथनेनी हरीश से बर्लिन में अपने परिवार सहित मुलाक़ात की। जिसमे ट्रेड और टूरिज्म जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर बात हुई। इस दौरान अजय प्रकाश पाठक ने ट्रेड  और टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाओं का सुझाव भी दिया। इसमें उन्होनें ग्रीन हाइड्रोजन और वेस्ट टू एनर्जी की टेक्नोलॉजी भारत को साझा करने और भारत में  हेल्थ टूरिज्म को बढ़ावा देने आदि विषयों पर चर्चा किया।

साथ ही भारत में हीलिंग टूरिज्म और आयुर्वेदिक टूरिज्म को बढ़ावा देने हेतु सकारात्मक पहल करने और अन्य एजेंसियों से इस दिशा में काम करने हेतु  चर्चा हुई।

पाठक आज कल अपने जर्मनी प्रवास पर है इसी दौरान उन्होंने जर्मनी में भारतीय राजदूत से मुलाकात की।पाठक अल्टरनेटिव एनर्जी के क्षेत्र में बिहार को आत्मनिर्भर बनाने का काम कर रहे है साथ ही चंपारण के विकास में महत्त्वपूर्ण भुमिका अदा कर रहें हैं। पाठक ने देश को अल्टरनेटिव एनर्जी में आत्मनिर्भर बनाने के सरकार के प्रयासों की भी चर्चा की। इस चर्चा के दौरान पाठक की पत्नी मंजूबाला,उनकी पारिवारिक मित्र रुथ कुन्ह,उनकी बेटी और उनका बेटा पुरंजय भी उनके साथ उपस्थित रहे। पाठक ने बर्लिन से भारतीय मिडिया को बताया कि उनका ये प्रयास देश के साथ चंपारण के विकास में भी महत्वपूर्ण भुमिका अदा करेगा।

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM