सिद्दू मूसेवाला के परिवार को इंसाफ दिलाने में पंजाब सरकार नाकाम : परगट सिंह
सिद्दू मूसेवाला के परिवार को इंसाफ दिलाने में पंजाब सरकार नाकाम : परगट सिंह
Published : Feb 11, 2026, 9:42 pm IST
Updated : Feb 11, 2026, 9:43 pm IST
SHARE ARTICLE
Pargat Singh
Pargat Singh

सरकार और पुलिस शिकायत दर्ज करके शुरू करे सख्त व पारदर्शी कार्रवाई

चंडीगढ़ : पूर्व शिक्षा मंत्री और विधायक परगट सिंह ने दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्दू मूसेवाला के माता पिता की शिकायत पर कार्रवाई नहीं किए जाने को लेकर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सिद्दू मूसेवाला के परिवार को अपनी शिकायत दर्ज करवाने के लिए एसएसपी दफ्तर के बाहर धरना देने को मजबूर होना पड़ा। उनके साथ अगर सरकार यह व्यवहार कर रही है तो आम लोगों की सुनवाई कहां होती होगी। उन्होंने कि यह पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस की कार्रवाई पर सवालिया निशाना लगाता है। यह सरकार की नाकामी की तरफ ईशारा कर रहा है। 

परगट सिंह ने पंजाब सरकार और डीजीपी पंजाब पुलिस से इस मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए इस मामले में औपचारिक रूप से शिकायत दर्ज करके सख्त व पारदर्शी कार्रवाई शुरू करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह मामला गंभीर है और उनको तुरंत एक्शन में आना चाहिए।

उन्होंने इस बात पर चिंता जताई कि एक और उनके बेटे की हत्या के मामले में जांच की धीमी गति ने उन्हें परेशान कर रखा है और दूसरी तरफ उनके व्यापारिक लेन-देन में कथित धोखाधड़ी से संबंधित उनकी शिकायत पर पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है और उनको परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सिद्दू मूलेवाला का परिवार पुलिस और सरकार पर जानबूझ कर कार्रवाई न करके आरोपी को बचाने के आरोप लगा रहे हैं।

Location: International

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM