नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव ने मुंबई में उद्धव ठाकरे से की मुलाकात

खबरे |

खबरे |

नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव ने मुंबई में उद्धव ठाकरे से की मुलाकात
Published : May 11, 2023, 2:43 pm IST
Updated : May 11, 2023, 2:43 pm IST
SHARE ARTICLE
फोटो साभार- PTI
फोटो साभार- PTI

उन्होंने मंगलवार को भुवनेश्वर में ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से भी मुलाकात की थी।

मुंबई : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बृहस्पतिवार को शिवसेना (उद्धव गुट) के नेता उद्धव ठाकरे से मुंबई में उनके निजी आवास पर मुलाकात की।.  इस मुलाकात को अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हराने के लिए सभी गैर-राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) दलों को एक साथ लाने और विपक्षी एकता को मजबूत करने के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है।

जनता दल (यूनाइटेड) के नेता नीतीश कुमार और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव शाम को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार से भी मुलाकात करेंगे।

पिछले साल भाजपा से नाता तोड़ राजग से अलग हो गए नीतीश कुमार आगामी लोकसभा चुनावों में भाजपा को हराने के लिए 'एकजुट विपक्ष' की अपनी मुहिम के तहत विभिन्न विपक्षी दलों के नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। उन्होंने मंगलवार को भुवनेश्वर में ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से भी मुलाकात की थी।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

बड़ी खबर: पाकिस्तान सेना ने BSF जवान को किया गिरफ्तार, 30 मीटर सीमा पार कर गया था, देखें LIVE

24 Apr 2025 6:44 PM

पहलगाम हमले के आतंकियों का वीडियो आया सामने, बर्फ में चलते हुए वीडियो भी आया सामने

24 Apr 2025 6:43 PM

बेअदबी के मामले में न्याय और जेल में बंद सिंहों की रिहाई के लिए राष्ट्रीय मोर्चा शुरू-Jagtar Singh Hawara

21 Apr 2025 6:01 PM

Amritpal Singh को जेल में ही रहना पड़ेगा, Advocate ने बताया बाहर निकालने के लिए क्या करेंगे, जाएंगे हाईकोर्ट!

21 Apr 2025 5:40 PM

150 किलों के मालिक पिता-पुत्र की हत्या मामले में मामे ने किए बड़े खुलासे| Muktsar double murder

21 Apr 2025 5:36 PM

सांसद अमृतपाल की सहयोगी पपलप्रीत रिमांड खत्म होने के बाद कोर्ट में पेश

18 Apr 2025 7:02 PM