Chirag Paswan News: चिराग पासवान ने खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय का कार्यभार संभाला

खबरे |

खबरे |

Chirag Paswan News: चिराग पासवान ने खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय का कार्यभार संभाला
Published : Jun 11, 2024, 2:05 pm IST
Updated : Jun 11, 2024, 2:05 pm IST
SHARE ARTICLE
Chirag Paswan takes charge of Food Processing Ministry
Chirag Paswan takes charge of Food Processing Ministry

कार्यालय में एक छोटे से धार्मिक समारोह के बाद उन्होंने कार्यभार संभाला।

Chirag Paswan News: बिहार से सांसद एवं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने मंगलवार को खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री का पदभार संभाल लिया। चिराग पासवान (42) ने अपने दिवंगत पिता रामविलास पासवान के ‘‘असली’’ राजनीतिक उत्तराधिकारी के रूप में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र की विशाल संभावनाओं को उजागर करने को लेकर अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

पासवान ने कहा, ‘‘ खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं और मंत्रालय के अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श के बाद 100 दिवसीय योजना तैयार हो जाएगी।’’ उन्होंने किसानों को सीधे लाभ पहुंचाने में इस क्षेत्र के महत्व को रेखांकित किया।

खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में भारत के पिछड़े प्रदर्शन को स्वीकार करते हुए पासवान ने इस क्षेत्र को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए ठोस प्रयास करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा, ‘‘ मंत्रालय का दायरा उस व्यक्ति पर निर्भर करता है जो इसका नेतृत्व कर रहा है। मुझे एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है क्योंकि यह करोड़ों किसानों से जुड़ा है। मैंने हमेशा हाजीपुर में प्रसंस्करण इकाइयों के बारे में बात की है। इससे किसानों को बेहतर आय मिलेगी।’’

कार्यालय में एक छोटे से धार्मिक समारोह के बाद उन्होंने कार्यभार संभाला। इस अवसर पर पासवान की मां और परिवार के अन्य सदस्य मौजूद थे।

(For More News Apart from Chirag Paswan takes charge of Food Processing Ministry, Stay Tuned To Rozana Spokesman)
 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

राणा गुरजीत सिंह और राजा वड़िंग के बारे में क्या बोले बरिन्दर सिंह ढिल्लों

09 Apr 2025 5:26 PM

थार वाली महिला कांस्टेबल के बाद इंस्पेक्टर से 1 किलो चिट्टा बरामद

08 Apr 2025 6:59 PM

Punjab Latest Top News Today देखिये खास खबरें,Spokesman TV | LIVE

08 Apr 2025 6:56 PM

मनोरंजन कालिया हमला मामले में पंजाब पुलिस की प्रेस कॉन्फ्रेंस, 12 घंटे में सुलझी गुत्थी!

08 Apr 2025 6:54 PM

अमृतसर में हो रही समलैंगिक परेड को लेकर छिड़ा विवाद |Gay Parade in Amritsar

08 Apr 2025 5:45 PM

Spokesman Di Sath :इस गांव में फैक्ट्री बांट रही है मौत! हर घर में कैंसर, पीलिया के मरीज| Nimrat Kaur

08 Apr 2025 5:44 PM