डॉ राजेंद्र प्रसाद की समाधि स्थल की मिट्टी को बांकीपुर विस से अमृत वन के लिए भेजा गया
डॉ राजेंद्र प्रसाद की समाधि स्थल की मिट्टी को बांकीपुर विस से अमृत वन के लिए भेजा गया
Published : Aug 11, 2023, 4:53 pm IST
Updated : Aug 11, 2023, 4:53 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

ये बांकीपुर विधानसभा तथा सभी बिहारवासियो के लिए गर्व का विषय है.

पटना: बांकीपुर विधायक नितिन नवीन ने आज “मेरा माटी-मेरा देश” अभियान के अन्तर्गत गौतम बुद्ध मंडल स्थित देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद की समाधि स्थल राजेंद्र पार्क में उनकी समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित कर उस स्थल से मिट्टी संग्रहित करने के साथ ही पार्क में वृक्षारोपण किया। भारत माता की जय की गूंज के साथ देश के वीर शहीदो को नमन एवं वंदन करते हुए कार्यकर्ताओं ने विधायक नितिन नवीन के नेतृत्व में समाधि स्थल की मिट्टी को अमृत कलश में भरकर दिल्ली के कर्तव्य पथ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर बन रहे अमृत वन के लिए अग्रसरित किया। इसके साथ ही पूर्व मंत्री नितिन नवीन ने बोरिंग रोड स्थित अमर शाहिद राम गोविंद सिंह के परिवार में उनकी भगनी निवेदिता सिंह से भी मिलकर उनके घर की पावन धरा को अमृत कलश में संग्रहित किया जिसका उपयोग बांकीपुर विधानसभा से नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर देश के स्वतंत्रता सेनानियों, शहीद जवान, शहीद अर्द्धसैनिक तथा पुलिस बल के जवानों की स्मृति में बनने वाले निर्माणाधीन अमृत वन में होगा। 

photophoto

इस अवसर पर नितिन नवीन ने कहा की देश के प्रथम राष्ट्रपति और स्वतंत्रता सेनानी राजेंद्र बाबू के समाधि स्थल की मिट्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस सपने को साकार करने में अपना योगदान देगी जिसमें आज़ादी के अमृतकाल में कर्तव्य पथ पर अमृत वन बनाने में लगायी जाएगी, ये बांकीपुर विधानसभा तथा सभी बिहारवासियो के लिए गर्व का विषय है। देश के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न राजेंद्र बाबू की समाधि स्थल की मिट्टी भी दिल्ली के अमृत वन में लगायी जायेगी जिसकी कल्पना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की है। 

इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी राजेश मुखिया,महामंत्री अजीत लाली, वार्ड पार्षद रजनीकांत, मंडल अध्यक्ष अखिलेश लूलन तथा अशोक के अलावा जयराज निषाद, अभिषेक बँटी, ममता पांडेय, उर्मिला देवी, अम्बरीश शर्मा, रुपेश सिंह, बिनोद कुमार सिंह, शैलेंद्र यादव, संजय पप्पू ,राजेश श्रीवास्तव, टिंकु सिंह, प्रमोद सिंह, अंशुल प्रभात, अर्जुन महतो, विजय सिंह, सुमित किशोर इत्यादि उपस्थित थे।

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM