सीयूएसबी में 20 अक्टूबर को आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह में बेटियों को 66 गोल्ड मेडल: कामेश्वर नाथ सिंह

खबरे |

खबरे |

सीयूएसबी में 20 अक्टूबर को आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह में बेटियों को 66 गोल्ड मेडल: कामेश्वर नाथ सिंह
Published : Oct 11, 2023, 5:40 pm IST
Updated : Oct 11, 2023, 5:40 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

कुछ छात्र - छात्राओं को एक से ज़्यादा गोल्ड मेडल  मिलेंगे जिन्होंने एक से ज़्यादा कैटेगेरी में टॉप किया है | 

Patna: दक्षिण बिहार केन्द्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के  दीक्षांत समारोह में पहली बार विश्वविद्यालय की कुलाध्यक्ष के रूप में भारत की महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के मुख्य अतिथि के रूप उपस्थिति को लेकर हम सब काफी प्रसन्न हैं | आगामी 20 अक्टूबर 2023 को सीयूएसबी के तीसरे दीक्षांत समारोह को लेकर संपूर्ण विश्वविद्यालय परिवार जोश-व-खरोश से तैयारियों में लगा हुआ | उच्च शिक्षा से सम्बंधित मगध क्षेत्र में यह एक भव्य आयोजन होने जा रहा है और हमें यह उम्मीद है कि सब साथ में मिलकर इसे सफल और यादगार बनाएंगे | ये वक्तव्य दक्षिण बिहार केन्द्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के माननीय कुलपति प्रोफेसर कामेश्वर नाथ सिंह ने विश्वविद्यालय परिसर में मंगलवार (10 अक्टूबर 2023) को आयोजित प्रेस वार्ता में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही | 

कुलपति महोदय ने कहा कि हाल ही में नैक से ए ++ (प्लस-प्लस) ग्रेड प्राप्त सीयूएसबी उत्तीर्ण छात्रों को डिग्री एवं मेडल प्रदान करने के लिए पहली बार गया स्थित अपने स्थाई 300 एकड़ के हरे-भरे परिसर में तीसरा दीक्षांत समारोह आयोजित करने जा रहा है।  कुलपति महोदय ने कहा कि दीक्षांत समारोह में टॉपर्स को डिग्री के साथ मेडल दिए जाएंगे जिनमें चांसलर गोल्ड मेडल, स्कूल गोल्ड मेडल, डिपार्टमेंट गोल्ड मेडल आदि शामिल हैं।उन्होंने बताया कि शैक्षणिक वर्ष - 2016 (बी.वोक.), 2017 (एलएलएम/एम.फिल./पीएचडी), 2018, 2019 और 2020 के दौरान उत्तीर्ण कुल 1142 छात्रों को 20 अक्टूबर, 2023 को निर्धारित तीसरे दीक्षांत समारोह के दौरान डिग्री प्रदान की जाएगी। वहीं इस अवधि के दौरान अंडर ग्रेजुएट (यूजी) एवं पोस्ट ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों पर टॉप करने वाले कुल 103  विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएंगे। वर्ष 2018 के दो (02) छात्रों को चांसलर गोल्ड मेडल, आठ (08) छात्रों को स्कूल गोल्ड मेडल एवं  22 छात्रों को डिपार्टमेंट गोल्ड मेडल दिया जायेगा | इसी प्रकार वर्ष 2019 के  दो (02) छात्रों को चांसलर गोल्ड मेडल, आठ (08) छात्रों को स्कूल गोल्ड मेडल एवं  22 छात्रों को डिपार्टमेंट गोल्ड मेडल दिया जायेगा   ।  वर्ष 2020   के दो (02) छात्रों को चांसलर गोल्ड मेडल, दस (10) छात्रों को स्कूल गोल्ड मेडल एवं  27 छात्रों को डिपार्टमेंट गोल्ड मेडल दिया जायेगा 

कुलपति महोदय ने कहा कि मुझे बताते हुए अति प्रसन्नता हो रही है कि कुल 103 गोल्ड मेडल में से 66 गोल्ड मेडल बेटियों (छात्राओं) को दिए जाएंगे जो 'बेटी पढ़ाओ' एवं 'महिला शशक्तिकरण' की दिशा में उत्साहवर्धक उपलब्धि  हैं | उन्होंने कहा कि कुछ छात्र - छात्राओं को एक से ज़्यादा गोल्ड मेडल  मिलेंगे जिन्होंने एक से ज़्यादा कैटेगेरी में टॉप किया है | 

माननीय कुलपति ने हर्ष प्रकट करते हुए कहा कि बीआईटी पटना स्थित अस्थाई परिसर (किराये के मकान) में 26 सितम्बर 2013 में आयोजित प्रथम दीक्षांत समारोह एवं 27 मार्च 2018 में आयोजित द्वितीय दीक्षांत समारोह के पांच वर्ष के पश्चात तीसरा दीक्षांत समारोह स्थाई परिसर में आयोजित होने जा रहा है | उन्होंने कहा कि स्थाई परिसर में आयोजित होने वाले इस भव्य आयोजन को लेकर समस्त विश्वविद्यालय परिवार में हर्ष व उल्लास का माहौल है | उन्होंने प्रेस वार्ता में मौजूद पत्रकारों के साथ विश्वविद्यालय के हितधारकों, आसपास के गांवों, मगध छेत्र एवं सम्पूर्ण बिहार राज्य के लोगों से इस समारोह को सफल बनाने का आह्वान किया |

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM