Bihar news: अयोध्या राम मंदिर के लिए आज बिहार से शुरू होगी आस्था स्पेशल ट्रेन

खबरे |

खबरे |

Bihar news: अयोध्या राम मंदिर के लिए आज बिहार से शुरू होगी आस्था स्पेशल ट्रेन

By : DISHANT

Published : Feb 12, 2024, 1:55 pm IST
Updated : Feb 12, 2024, 1:55 pm IST
SHARE ARTICLE
Bihar news: Astha special train start for Ram temple from today
Bihar news: Astha special train start for Ram temple from today

बिहार के भक्तों को रामलला के दर्शनों के लिए सीधा अयोध्या तक की ट्रेन मिलेगी।

Bihar news: अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से अयोध्या में रामलला के दर्शनों के लिए लगातार कई राज्यों से श्रद्धालु पहुंच रहे है। वहीं राम लला के दर्शन को लेकर भक्तों में काफी उत्साह है। ऐसे में बिहार में भक्तों को आज एक बड़ी सौगात मिलने वाली हैं। बता दें कि आज समस्तीपुर से अयोध्या के लिए पहली ट्रेन रवाना होगी। जिसको लेकर रेलवे प्रशासन की ओर से सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वहीं अयोध्या के लिए समस्तीपुर से आस्था स्पेशल ट्रेन 12 फरवरी यानी आज रवाना होगी। वहीं केंद्रीय गृहराज्य मंत्री नित्यानंद राय इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। जिसके बाद आज बिहार के भक्तों को रामलला के दर्शनों के लिए सीधा अयोध्या तक की ट्रेन मिलेगी। 

22 बोगियों वाली ट्रेन होगी रवाना

अयोध्या के लिए समस्तीपुर से आस्था स्पेशल ट्रेन को जहां केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। वहीं 22 बोगियों वाली इस ट्रेन की टिकट भी अन्य ट्रेनों के मुकाबले कम तय की गई है। ताकि राम भक्त कम पैसों में भगवान के दर्शन कर सकें। 

यात्रियों की सुविधा का रखा जाएगा ध्यान

जानकारी के मुताबिक ट्रेन समस्तीपुर जंक्शन से आज 12 फरवरी सोमवार को शाम 8.30 बजे रवाना होगी। इस ट्रेन से अयोध्या जाने वाले यात्रियों के लिए हर प्रकार की सुविधा का भी ध्यान रखा जाएगा। वहीं इस, दौरान यात्रियों को बैठने के लिए स्टेशन परिसर पर टेंट के साथ भोजन की भी व्यवस्था की गई है। 

(For more news apart fromBihar news: Astha special trains start for Ram temple from today News in hindi , stay tuned to Rozana Spokesman)

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM