Prashant Kishore News: देशभर में CAA लागू होने पर प्रशांत किशोर ने दिया बड़ा बयान
Prashant Kishore News: देशभर में CAA लागू होने पर प्रशांत किशोर ने दिया बड़ा बयान
Published : Mar 12, 2024, 3:23 pm IST
Updated : Mar 12, 2024, 3:23 pm IST
SHARE ARTICLE
Prashant Kishore gave a big statement on the implementation of CAA across the country
Prashant Kishore gave a big statement on the implementation of CAA across the country

ये बिहार में गठबंधन बनाकर फिर से जनता को ठगने का उपाय कर रहे हैं। 

-जब CAA आया था, बंगाल में जाकर हमने अपना गर्दन फंसाया था, लालू-नीतीश तेजस्वी कोई नहीं गया था कंधा लगाने, आज भाजपा बंगाल में जीत गई होती तो आप लोग अभी लाइन में खड़े होकर फॉर्म भर रहे होते: प्रशांत किशोर

Prashant Kishore News: जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि अगर लोगों को राजनीति की थोड़ी-बहुत समझ है, तो मैं आपको एक बात साफ़ कर देना चाहता हूं कि ये बिहार में गठबंधन बनाकर फिर से जनता को ठगने का उपाय कर रहे हैं। 

2015 में बिहार के लोगों ने इनको वोट किया था,  2017 में ये आदमी लोगों को ठग करके भाग गया। आप बिहार के लोग फिर वोट कीजिएगा फिर ये आदमी आपको ठग कर भागेगा, लिखकर रख लीजिए। मैं उनके साथ रहा हूं मुझे उनसे ज्यादा कोई नहीं जानता। जब CAA और NRC आया था और लोगों पर तलवार लटकी थी तो किसने अपना गर्दन बंगाल में जाकर फंसाया? कौन वीर बिहार का बंगाल में लड़ने गया था? लालू यादव गए थे कि तेजस्वी यादव गए थे कि नीतीश कुमार गए थे? कोई नहीं गया था। हम गए थे अपना कंधा लगाने अपनी गर्दन फंसाई थी। आज भाजपा बंगाल में जीत गई होती तो आप लोग अभी लाइन में खड़े होकर फॉर्म भर रहे होते। हमने भाजपा को हराया है। अगर बैलून में हवा हमने भरा है तो निकालेंगे भी हम ही आप लिखकर रख लीजिए। पूरी ताकत भाजपा ने बंगाल में लगा दी पर फिर भी उन्हें नहीं जीतने दिए। आप जिनके साथ 30 साल से हैं आप मुझ पर तीन साल भरोसा कीजिए स्थिति बदल कर रख दूंगा।

(For more news apart from Prashant Kishore gave a big statement on the implementation of CAA across the country, stay tuned to Rozana Spokesman)

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM