दिल्ली में लालू से मिले नीतीश, मौजूदा राजनीतिक हालात पर की चर्चा

खबरे |

खबरे |

दिल्ली में लालू से मिले नीतीश, मौजूदा राजनीतिक हालात पर की चर्चा
Published : Apr 12, 2023, 11:51 am IST
Updated : Apr 12, 2023, 11:51 am IST
SHARE ARTICLE
Nitish met Lalu in Delhi, discussed the current political situation (फोटो साभार -TWITTER -RJDforIndia)
Nitish met Lalu in Delhi, discussed the current political situation (फोटो साभार -TWITTER -RJDforIndia)

CM ने लालू प्रसाद से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

New Delhi: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को यहां दिल्ली में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने मौजूदा राजनीतिक हालात के अलावा 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से मुकाबला करने के लिए विपक्षी एकता को मजबूत करने के प्रयासों पर भी चर्चा की।

बिहार के दो बड़े नेताओं के बीच यह बैठक ऐसे दिन हुई जब बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव कथित नौकरी के बदले जमीन घोटाले से जुड़े धनशोधन के मामले की जांच के सिलसिले में पूछताछ के लिए दिल्ली में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश हुए।

राष्ट्रीय राजधानी में पहुंचने के बाद, कुमार मीसा भारती के घर गए जहां लालू प्रसाद रह रहे हैं। कुमार ने लालू प्रसाद से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

इस मुलाकात के बाद नीतीश कुमार ने संवाददाताओं से कहा कि वह लालू प्रसाद के साथ फोन पर संपर्क में थे, और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने तथा उनसे प्रत्यक्ष रूप से मिलना महत्वपूर्ण था, इसलिए वह उनसे मिले। गौरतलब है कि हाल ही में लालू प्रसाद का गुर्दा प्रतिरोपण हुआ था।

एक सूत्र ने कहा कि दोनों नेताओं ने मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर भी चर्चा की। कुमार अपनी दिल्ली यात्रा के दौरान, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सहित कई विपक्षी नेताओं से मिल सकते हैं।

नीतीश कुमार अतीत में कई बार कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दलों को 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराने के लिए हाथ मिलाने की सलाह दे चुके हैं। फरवरी में, कुमार ने इस बात पर जोर दिया था कि यदि कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दल 2024 का लोकसभा चुनाव एकजुट होकर लड़ते हैं, तो भाजपा 100 सीट से कम सीट पर सिमट जाएगी।

कुमार ने पिछले साल सितंबर में भी दिल्ली का दौरा किया था जब उन्होंने शरद पवार, अरविंद केजरीवाल, डी राजा, सीताराम येचुरी और अखिलेश यादव जैसे नेताओं से मुलाकात की थी। जद (यू), राजद, कांग्रेस और वाम दल बिहार में सत्तारूढ़ गठबंधन का हिस्सा हैं।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM