Bihar News: भारतीय जन परिवार पार्टी ने सभी सीटों पर किया NDA का समर्थन

खबरे |

खबरे |

Bihar News: भारतीय जन परिवार पार्टी ने सभी सीटों पर किया NDA का समर्थन
Published : Apr 12, 2024, 5:28 pm IST
Updated : Apr 12, 2024, 5:28 pm IST
SHARE ARTICLE
Bihar News Bharatiya Jan Parivar Party supported NDA on all seats
Bihar News Bharatiya Jan Parivar Party supported NDA on all seats

पृथ्वी कुमार माली ने कहा कि बिहार में विपक्ष के द्वारा प्रदेश में अराजकता का माहौल बनाया जा रहा है।

Bihar News: भारतीय जन परिवार पार्टी ने लोकसभा चुनाव में बिहार के सभी 40 सीटों पर एन डी ए उम्मीदवारों का समर्थन किया है। पाटलिपुत्र कालोनी  के बुद्धा हेरिटेज़ में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पृथ्वी कुमार माली ने बताया कि पार्टी ने यह फ़ैसला देशहित और जनहित को ध्यान में रखकर लिया है।  भारतीय जन परिवार पार्टी का एक एक कार्यकर्ता बिहार की सभी सीटों पर एन डी ए के उम्मीदवारों के समर्थन में वोट मांगेंगे। माली ने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की नई उच्चाइयों को छू रहा है। विश्व में भारत की साख बढ़ी है और नीतीश कुमार ने अति पिछड़ा समाज को सशक्त बनाने का काम किया है। बिहार में डबल इंजन की सरकार रहने से तेज़ी से विकास हो रहा है।  इन परिस्थितियों को देखते हुए पार्टी ने निर्णय लिया है कि देशहित में NDA उम्मीदवार का समर्थन किया जाए। 

पृथ्वी कुमार माली ने कहा कि बिहार में विपक्ष के द्वारा प्रदेश में अराजकता का माहौल बनाया जा रहा है।  पूरा विपक्ष भ्रष्ट्राचार में लिप्त है। आगामी चुनाव में विपक्षियों का सूपड़ा साफ होना तय है। प्रेस वार्ता में सुधीर कुमार मालाकार, रवीन्द्र भक्तमाली,मुकेश कुमार, धीरज मालाकार, अजीत कुमार, जीतेन्द्र कुमार मौजूद थे.

(For more news apart from Bihar News Bharatiya Jan Parivar Party supported NDA on all seats, stay tuned to Rozana Spokesman)
 

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

कोई 40-45 लाख नहीं, सिर्फ 1 लाख के अंदर सीधा अमेरिका, कोई डंकी नहीं, सिर्फ एक नंबर में सीधा विमान

10 Apr 2025 5:38 PM

लड़का-लड़की की पिटाई करने वाले निलंबित पुलिस अधिकारी ने पत्रकार से की बदसलूकी

09 Apr 2025 5:27 PM

राणा गुरजीत सिंह और राजा वड़िंग के बारे में क्या बोले बरिन्दर सिंह ढिल्लों

09 Apr 2025 5:26 PM

थार वाली महिला कांस्टेबल के बाद इंस्पेक्टर से 1 किलो चिट्टा बरामद

08 Apr 2025 6:59 PM

Punjab Latest Top News Today देखिये खास खबरें,Spokesman TV | LIVE

08 Apr 2025 6:56 PM

मनोरंजन कालिया हमला मामले में पंजाब पुलिस की प्रेस कॉन्फ्रेंस, 12 घंटे में सुलझी गुत्थी!

08 Apr 2025 6:54 PM