ब्लड कैंसर से पीड़ित बच्चे को डॉ अभिषेक आनंद ने दिया नया जीवन

खबरे |

खबरे |

ब्लड कैंसर से पीड़ित बच्चे को डॉ अभिषेक आनंद ने दिया नया जीवन
Published : Aug 12, 2023, 3:27 pm IST
Updated : Aug 12, 2023, 3:28 pm IST
SHARE ARTICLE
Dr. Abhishek Anand
Dr. Abhishek Anand

अभी ताजा जांच में बच्चे में कैंसर के कोई लक्षण नहीं पाए गये और वह पूरी तरह ठीक हो गया है। 

- डेढ़ साल तक सटीक उपचार के बच्चे ने कैंसर को मात दी
 

पटना: लगातार और सटीक इलाज से आठ साल के सत्यजीत ने ब्लड कैंसर को मात दे दी। जाने-माने ऑन्कोलॉजिस्ट (कैंसर रोग विशेषज्ञ) डा अभिषेक आनंद ने प्रोटोकॉल बेस्ड थेरेपी के जरिये बच्चे को नया जीवन प्रदान किया है। जानकारी के अनुसार सारण जिले के रहने वाले विश्वजीत को लगातार बुखार और कमजोरी रह रही थी। स्थानीय स्तर पर जांच के दौरान खून में गड़बड़ी की समस्या पाई गई। लंबे समय से कई जगह दिखाया गया था, लेकिन कोई फायदा नहीं हो रहा था और समस्या बढ़ती जा रही थी।

इसके बाद उसके माता - पिता राजीव नगर स्थित डॉ अभिषेक आनंद के क्लीनिक में लाए। यहां जांच में ब्लड कैंसर निकला। इसके बाद डॉ आंनद ने प्रोटोकॉल बेस्ड थेरेपी से उपचार किया। डेढ़ साल तक लगातार और सटीक उपचार हुआ। अभी ताजा जांच में बच्चे में कैंसर के कोई लक्षण नहीं पाए गये और वह पूरी तरह ठीक हो गया है। 

इस संबंध में ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ अभिषेक आनंद ने बताया कि कैंसर अब लाइलाज नहीं रह गया है, बशर्ते कि सही समय पर सटीक इलाज हो। उन्होंने बताया कि सारण के बच्चे को लगातार प्रोटोकॉल बेस्ड थेरेपी से इलाज किया और इसका परिणाम हुआ कि वह डेढ़ साल बाद पूरी तरह स्वस्थ हो गया है। उन्होंने बताया कि इसके ब्लड कैंसर का कारण जेनेटिक भी हो सकता है।

डॉ अभिषेक आनंद ने कहा कि लगातार बुखार, थोड़ा भी कट जाने पर लगातार खून आना, कमजोरी आदि लक्षण दिखे तो बिना समय गवाए तुरंत अच्छे डॉक्टर से संपर्क करें। हो सके तो कैंसर रोग विशेषज्ञ से मिले। सही डॉक्टर और सटीक उपचार से गंभीर से गंभीर बीमारियों पर काबू पाया जा सकता है।

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

दुनिया पर राज करने के लिए कौन सा धर्म सही? Elon Musk के Grok AI का जवाब - सिख धर्म! Sikhism in World

27 Feb 2025 5:33 PM

'हमारा गांव नशे की मंडी बन गया है; चिट्टा, खसखस, अफ़ीम से लेकर मेडीकल नशा तक, जो चाहो ले आओ'

27 Feb 2025 5:31 PM

इन लोगों की जिद ने रोक रखा है नेशनल हाईवे का काम, जब तक मुआवजा नहीं मिलता...

26 Feb 2025 5:56 PM

लुधियाना पश्चिम उपचुनाव के लिए AAP ने घोषित किया उम्मीदवार, राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा को दिया टिकट

26 Feb 2025 5:54 PM

ਪੰਥਕ ਇਕੱਠ ਦੌਰਾਨ Sukhbir Singh Badal ‘ਤੇ ਵਰ੍ਹੇ Prem Singh Chandumajra Interview

20 Feb 2025 5:44 PM

एक परिवार की वजह से पूरी कौम का नुकसान हो रहा है, इनके विरुध हो सख्त कार्रवाई , बादल गुट पर बरसे R.P Singh

20 Feb 2025 5:43 PM