शरद यादव के निधन को लेकर लोजपा का दही-चुड़ा भोज कार्यक्रम रद्द

खबरे |

खबरे |

शरद यादव के निधन को लेकर लोजपा का दही-चुड़ा भोज कार्यक्रम रद्द
Published : Jan 13, 2023, 4:56 pm IST
Updated : Jan 13, 2023, 4:56 pm IST
SHARE ARTICLE
LJP's Dahi-Chuda Bhoj program canceled due to Sharad Yadav's death
LJP's Dahi-Chuda Bhoj program canceled due to Sharad Yadav's death

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने पिता तुल्य श्री शरद यादव जी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए भावूक ट्वीट किया और...

 पटना : लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास ने महान समाजवादी नेता श्री शरद यादव जी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।  लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चिराग पासवान जी के निर्देश पर मकर संक्रांति के अवसर पर 15 जनवरी को पार्टी के श्रीकृष्णापुरी पटना स्थित प्रदेश कार्यालय में आयोजित होने वाले दही-चुड़ा भोज कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने पिता तुल्य श्री शरद यादव जी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए भावूक ट्वीट किया और श्री यादव से जुड़े अपने बचपन की अविस्मरणीय पलों को याद किया।

 पासवान ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘पापा के मजबूत साथी, मेरे पिता तुल्य आदरणीय श्री शरद यादव जी के निधन की खबर सुनकर मर्माहत हूँ। बचपन की कई खूबसूरत यादें उनके साथ जुड़ी है। पापा के बाद आज मैंने फिर अपने अभिभावक को खो दिया। ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में उच्चतम स्थान दें और उनके परिजनों को संबल प्रदान करें।

इधर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने शरद यादव जी के प्रति अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि यादव के आकस्मिक निधन से लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास को गहरा आघात पहुंचा है। 75 वर्षीय महान समाजवादी नेता श्री यादव का निधन भारतीय राजनीति के अपूरणीय क्षति है। इस आशय की जानकारी लोजपा (रामविलास) के प्रदेश मीडिया प्रभारी कुन्दन पासवान ने दी।

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM