नौकरी के बदले जमीन मामला: ईडी ने लालू प्रसाद की बेटी चंदा यादव से की पूछताछ

खबरे |

खबरे |

नौकरी के बदले जमीन मामला: ईडी ने लालू प्रसाद की बेटी चंदा यादव से की पूछताछ
Published : Apr 13, 2023, 2:00 pm IST
Updated : Apr 13, 2023, 2:00 pm IST
SHARE ARTICLE
Land for job case: ED interrogates Lalu Prasad's daughter Chanda Yadav
Land for job case: ED interrogates Lalu Prasad's daughter Chanda Yadav

लालू प्रसाद के नौ बच्चों में से अभी तक चार बच्चों के ईडी बयान दर्ज कर चुकी है।

New Delhi: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रेलवे में कथित नौकरी के बदले जमीन घोटाले से जुड़े धन शोधन के एक मामले में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख लालू प्रसाद की बेटी चंदा यादव का बृहस्पतिवार को बयान दर्ज किया। सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चंदा यादव एजेंसी के समक्ष पेश हुईं और धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत उन्होंने अपना बयान दर्ज कराया।

लालू प्रसाद के नौ बच्चों में से अभी तक चार बच्चों के ईडी बयान दर्ज कर चुकी है। ईडी ने बुधवार को उनकी बेटी रागिनी यादव और मीसा भारती से पूछताछ की थी। लालू के बेटे एवं बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से भी मध्य दिल्ली में एजेंसी के कार्यालय में पूछताछ की गई है। एजेंसी ने मार्च में चंदा यादव, उनकी बहनों रागिनी यादव और हेमा यादव और पूर्व राजद विधायक अबू दोजाना के पटना, फुलवारी शरीफ, दिल्ली-एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र), रांची और मुंबई स्थित परिसरों पर छापेमारी भी की है।

ईडी ने मामले में सोमवार को तेजस्वी यादव से पूछताछ कर उनका बयान दर्ज किया था। तेजस्वी यादव की बहन एवं सांसद मीसा भारती से भी ईडी ने 25 मार्च को इस मामले में पूछताछ की थी, उसी दिन तेजस्वी सीबीआई के समक्ष पेश हुए थे।

दोनों केंद्रीय एजेंसियों ने हाल ही में मामले में कार्रवाई शुरू की। सीबीआई ने लालू प्रसाद और उनकी पत्नी एवं बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से पूछताछ की, जबकि ईडी ने राजद प्रमुख के परिवार के खिलाफ जांच के सिलसिले में कई स्थानों पर छापेमारी की है। यह मामला लालू प्रसाद के 2004 से 2009 के बीच रेल मंत्री रहने के दौरान उनके परिवार को कथित तौर पर उपहार में दी गई या बेची गई जमीन के बदले रेलवे में की गई नियुक्तियों से जुड़ा है।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM