Bihar Lok Sabha Election 2024 Phase 4 Voting: बिहार में पांच लोकसभा सीट के लिए मतदान जारी

खबरे |

खबरे |

Bihar Lok Sabha Election 2024 Phase 4 Voting: बिहार में पांच लोकसभा सीट के लिए मतदान जारी
Published : May 13, 2024, 10:04 am IST
Updated : May 13, 2024, 10:04 am IST
SHARE ARTICLE
Bihar Lok Sabha Election 2024 Phase 4 Voting News in hindi (प्रतीकात्मक फोटो)
Bihar Lok Sabha Election 2024 Phase 4 Voting News in hindi (प्रतीकात्मक फोटो)

लगभग 95.85 लाख मतदाता 5,398 मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग करने के पात्र हैं।

Bihar Lok Sabha Election 2024 Phase 4 Voting News in hindi: देश में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में बिहार की पांच लोकसभा सीट के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम के बीच सोमवार सुबह सात बजे से मतदान जारी है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बेगूसराय, उजियारपुर, समस्तीपुर, मुंगेर और दरभंगा में मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे तक जारी रहेगा। उन्होंने कहा लगभग 95.85 लाख मतदाता 5,398 मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग करने के पात्र हैं।

Lok Sabha Election 2024: चौथे चरण के लिए मतदान जारी, 10 राज्यों की 96 सीटों पर आज प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बेगूसराय से चुनाव लड़ रहे हैं उनका मुकाबला भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के उम्मीदवार अवधेश राय से है।  केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने 2019 में हुए पिछले लोकसभा चुनाव में बेगूसराय से जेएनयू (जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय) छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार को हराया था।

(For more news apart from Bihar Lok Sabha Election 2024 Phase 4 Voting news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)
 

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

किसी भी Private School में आप अपने बच्चे को बिल्कुल मुफ्त पढ़ा सकते हैं, देखें इंटरव्यू

16 Apr 2025 5:57 PM

'बीजेपी जो केंद्र में कर रही है, वही आप पंजाब में कर रही है' - प्रताप सिंह बाजवा

16 Apr 2025 5:54 PM

पुलिसकर्मी को अपने ही विभाग के खिलाफ क्यों करना पड़ा? प्रदर्शन | Police VS ASI Punjab Police Protest Patiala

15 Apr 2025 7:13 PM

Punjab Latest Top News Today | देखिए खास खबरें

15 Apr 2025 7:09 PM

राजा वड़िंग ने सीएम भगवंत मान के वकील रखने संबंधी बयान पर दी प्रतिक्रिया 

15 Apr 2025 7:07 PM

सुखबीर सिंह बादल के दोबारा अध्यक्ष चुने जाने पर सुखजिंदर सिंह किशनपुरा से खास बातचीत

15 Apr 2025 5:12 PM