जातीय जनगणना को फर्जीवाड़ा: पशुपति पारस

खबरे |

खबरे |

जातीय जनगणना को फर्जीवाड़ा: पशुपति पारस
Published : Oct 13, 2023, 5:58 pm IST
Updated : Oct 13, 2023, 5:58 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

बिहार की स्थिति तथा यहां के कानून व्यवस्था पूरी तरह चैiपट हो गई है।

Patna: राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री  पशुपति कुमार पारस आज 13 अक्टूबर 2023 को पटना पहुँचें, जहां पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। प्रदेश प्रवक्ता ललन कुमार चन्द्रवंशी ने बताया कि संसदीय क्षेत्र हाजीपुर के स्थानीय कार्यक्रम में जाने से पहले प्रदेश कार्यालय पटना में केन्द्रीय मंत्री पारस ने प्रेस मीडिया के लोगों से कहा कि बिहार की स्थिति तथा यहां के कानून व्यवस्था पूरी तरह चैiपट हो गई है।

यहां के लोगों को अमन चैन खत्म हो चुका है तथा राज्य कि जनता भयभीत हैं कब किसकी हत्या, लूट, डकैती, गरीब दलित, अतिपिछड़ी महिलायें के साथ अमानवीय व्यवहार हो जाए किसी को पता नहीं। आगे पारस ने कहा कि राज्य में बैंक डकैती के अलावे घरों में चोरी की घटनाएं काफी तेजी से बढ़ा तथा सबसे चिंता की बात है कि पटना के अलावे राज्य के जिलाओं में प्रशासन के मिली भगत से साईबर क्राईम चरम पर है जो प्रशासन के लिए चुनौती बना हुआ है किसी को अभी तक इन सभी मामलों में गिरफ्तारी नहीं होने के कारण ऐसे असमाजिक तत्वों का मनोबल उचाँ है। आगे  पारस ने कहा कि नीतीश कुमार जबतक एन.डी.ए में मुख्यमंत्री थे उस समय अपराधिक घटनायें में काफी कमी थी, कानून के डर से सभी प्रशासनिक पदाधिकारी भी भयमुक्त काम किया करते थे लेकिन महागठबंधन की सरकार बनने के बाद पुलिस प्रशासन भी सुस्त है। आगे केन्द्रीय मंत्री ने जातीय जनगणना को फर्जीवाड़ा करार देते हुए कहा कि सरकारी कर्मचारी बिना किसी दरवाजा गए हुए वोटर लिस्ट के सहारे जातीय जनगणना को जारी कर दिया जिसे मानने से इंकार करता हूँ।

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM