Hajipur News: बिहार के सभी विधानसभाओं पर चुनाव लड़ने की तैयारी: आरसीपी सिंह

खबरे |

खबरे |

Hajipur News: बिहार के सभी विधानसभाओं पर चुनाव लड़ने की तैयारी: आरसीपी सिंह
Published : Jan 14, 2025, 7:17 pm IST
Updated : Jan 14, 2025, 7:17 pm IST
SHARE ARTICLE
Preparation to contest elections on all assemblies of Bihar news in hindi
Preparation to contest elections on all assemblies of Bihar news in hindi

आरसीपी सिंह ने कहा कि आसा पार्टी का उद्देश्य बिहार को तनावमुक्त और FIR राज से मुक्त प्रदेश बनाना है।

Hajipur News In Hindi: हाजीपुर, (राकेश कुमार): आज "आप सबकी आवाज़ पार्टी" (आसा) का कार्यकर्ता संवाद सह दही-चूड़ा महाभोज का आयोजन हाजीपुर के मंगलम मैरेज हॉल में माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह के नेतृत्व में हुआ। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता  अरविंद राय ने की, जबकि संचालन विश्वजीत कुमार साह ने किया और कार्यक्रम का आयोजन और स्वागत नेता राय ने किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आरसीपी सिंह ने कहा कि आसा पार्टी का उद्देश्य बिहार को तनावमुक्त और FIR राज से मुक्त प्रदेश बनाना है। उन्होंने कहा कि पार्टी हर परिवार को खुशहाल बनाने, किसानों और युवाओं की पूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करने और सभी को समान अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

सिंह ने पार्टी की आगामी योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देकर हाइड्रोजन का निर्माण किया जाएगा और इसे वैश्विक स्तर पर उपलब्ध कराया जाएगा।रोजगार सृजन के लिए खाद्य संस्करण वाले उद्योग शुरू किए जाएंगे। युवाओं को रोजगार मिलने तक एकमुश्त राशि प्रदान की जाएगी। नारी शक्ति को डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से विशेष आर्थिक सहायता दी जाएगी। किसानों को केंद्र सरकार से अधिक सम्मान निधि डीबीटी के माध्यम से प्रदान की जाएगी। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, और सम्मान को हर नागरिक का अधिकार बनाया जाएगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि आसा पार्टी बिहार की नई राह को प्रशस्त करेगी और राज्य को एक खुशहाल, समृद्ध और विकसित प्रदेश में बदलने का संकल्प लेती है।

कार्यक्रम में विभिन्न पदाधिकारियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए और पार्टी के आगामी एजेंडे पर चर्चा की। उन्होंने संगठन की मजबूती और विधानसभा चुनाव 2025 की प्रभावी तैयारी के लिए अपना संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष  प्रीतम सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह कोषाध्यक्ष डॉ विपिन कुमार यादव,  विशन सिंह बिट्टू, प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह, विजय शर्मा, रंजीत प्रभाकर, भागीरथ प्रसाद कुशवाहा, डॉ ललिता, शत्रुध्न सैनी, अरविंद घोष, लव किशोर निषाद, राजेंद्र साह, मनीष यादव, पीयूष पाण्डेय, नवनीत, अनीता सिंह, सहित कई प्रमुख नेता उपस्थित थे। सभी ने पार्टी के विजन को सफल बनाने और बिहार में आसा की सरकार बनाने के लिए एकजुटता और प्रतिबद्धता का प्रदर्शन किया।

आसा पार्टी ने हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित करने और बिहार को खुशहाल बनाने के अपने लक्ष्य की ओर मजबूती से कदम बढ़ाने की घोषणा की।

(For more news apart from Preparation to contest elections on all assemblies of Bihar News in Hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)

Tags: bihar

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM