बिहार कांग्रेस ने मनाई बाबा भीमराव अंबेडकर की जयंती

खबरे |

खबरे |

बिहार कांग्रेस ने मनाई बाबा भीमराव अंबेडकर की जयंती
Published : Apr 14, 2023, 4:39 pm IST
Updated : Apr 14, 2023, 4:39 pm IST
SHARE ARTICLE
Bihar Congress celebrated the birth anniversary of Baba Bhimrao Ambedkar
Bihar Congress celebrated the birth anniversary of Baba Bhimrao Ambedkar

बाबा अंबेडकर हमेशा देश के प्रेरणा स्त्रोत रहे हैं और कांग्रेस पार्टी ने हमेशा उनकी विचार धारा का सम्मान किया है।

पटना, ( संवाददाता) : भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहेव डा. भीमराव अम्बेडकर की 132 वीं जयन्ती आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में मनायी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्ब मंत्री संजीव प्रसाद टोनी ने की। इस अवसर पर पूर्ब मंत्री संजीव प्रसाद टोनी ने कहा कि अंबेडकर ने भारतीय संविधान की संरचना कर अद्वितीय कार्य किए है।

बाबा अंबेडकर हमेशा देश के प्रेरणा स्त्रोत रहे हैं और कांग्रेस पार्टी ने हमेशा उनकी विचार धारा का सम्मान किया है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता के बाद देश में जब पंडित जवाहर लाल नेहरू के मंत्रिमंडल का गठन हुआ, उस समय बाबा भीमराव अंबेडकर को कांग्रेस का सदस्य नहीं होने के बाबजूद उन्हें देश का विधि मंत्री बनाया गया।

उन्होंने कहा कि संविधान के निर्माण में बाबा अंबेडकर के योगदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है तथा आज कृतज्ञ राष्ट्र उनकी स्मृति को शत-शत नमन करती है।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक,नरेन्द्र कुमार, मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़,  हरखू झा, लाल बाबू लाल, ब्रजेश पाण्डेय, निर्मल वर्मा, आलोक हर्ष, ब्रजेश प्रसाद मुनन, कपिलदेव प्रसाद यादव, प्रमोद कुमार सिंह, आनन्द माधव, कमलदेव नारायण शुक्ला, शशिकांत तिवारी, आसिफ गफूर, संजीव कुमार कर्मवीर, शंकर स्वरूप, अरविन्द लाल रजक, कुमार आशीष, शशि रंजन, आशुतोष शर्मा, राज किशोर सिंह, उदय शंकर पटेल, मृणाल अनामय, संजय कुमार पाण्डेय, वैद्यनाथ शर्मा, अनूप कुमार,मोहन शर्मा, निधि पाण्डेय, रूमा सिंह, रेणु सिंह, पंकज यादव, अजय कुमार पासवान, निरंजन कुमार, प्रियंका सिंह, खुशबू कुमारी, प्रमोद राय,वसीम अहमद, सत्येन्द्र कुमार, नलिनी रंजन झा ,राजेंद्र चौधरी,शैलेन्द्र चौधरी,गोरखनाथ सहित अन्य कांग्रेसजनों ने डा.भीमराव अम्बेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM