हमलोग विपक्षी दलों की एकजुटता का काम कर रहे हैं: CM नीतीश

खबरे |

खबरे |

हमलोग विपक्षी दलों की एकजुटता का काम कर रहे हैं: CM नीतीश
Published : Apr 14, 2023, 4:46 pm IST
Updated : Apr 14, 2023, 4:46 pm IST
SHARE ARTICLE
We are working for the unity of opposition parties: CM Nitish
We are working for the unity of opposition parties: CM Nitish

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में सभी लोगों से अच्छी बातचीत हुई है।

पटना, ( संवाददाता) : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार संध्या दिल्ली से पटना पहुंचे। पटना पहुंचने के पश्चात् मुख्यमंत्री ने पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत की। दिल्ली यात्रा को लेकर पत्रकारों के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कल और आज दिल्ली में हमारी मुलाकात कई पार्टी के नेताओं से हुई है। यह कोई नई बात नहीं है। पहले भी दिल्ली में साथ में बैठकर बातें हुई हैं। दिल्ली में सभी लोगों से बातचीत हो चुकी है। विपक्षी दलों की एकजुटता के लिए प्रयास किया जा रहा है। इसको लेकर सभी लोगों ने अपना स्टेटमेंट दे दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमलोग विपक्षी दलों की एकजुटता का काम कर रहे हैं। दिल्ली में सभी लोगों से अच्छी बातचीत हुई है। विपक्षी एकजुटता को लेकर सभी पार्टियों के नेताओं के साथ चर्चा हो रही है, आगे भी चर्चा होगी। इसके बाद एकजुट होने को लेकर निर्णय लिया जाएगा। अभी हमलोग उसी काम में लगे हुए हैं। सभी लोग एकजुटता के पक्ष में हैं, धीरे-धीरे सभी बातें सामने आ जायेगी।

विपक्षी एकजुटता को लेकर भाजपा के सवाल उठाने से संबंधित प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कौन क्या सवाल उठाता है उससे हमें कोई लेना नहीं है। उनलोगों की बातों का कोई मतलब नहीं है। खबर छपवाने के लिए वे लोग खूब बोलते रहते हैं। उनलोगों की बातों पर कुछ भी बोलने की जरुरत नहीं है। यू.पी. में हुए एनकाउंटर के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मीडिया के माध्यम से ही हमें इसके बारे में पता चला है।

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM