Patna News: देश के करोड़ों मतदाताओं का अपमान कर रहा है विपक्षः मंगल पाण्डेय

खबरे |

खबरे |

Patna News: देश के करोड़ों मतदाताओं का अपमान कर रहा है विपक्षः मंगल पाण्डेय
Published : Aug 14, 2025, 7:09 pm IST
Updated : Aug 14, 2025, 7:09 pm IST
SHARE ARTICLE
The opposition is insulting crores of voters of the country Mangal Pandey news in hindi
The opposition is insulting crores of voters of the country Mangal Pandey news in hindi

वोटर लिस्ट में गड़बड़ी और एस आई आर का विरोध दोनों एक साथ कैसे सम्भव है

Patna News: पटना, स्वास्थ्य व विधि मंत्री मंगल पाण्डेय ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित विपक्ष के अन्य नेताओं द्वारा लगाए जा रहे ’’वोट चोरी’’ के आरोप को देश के करोड़ों मतदाताओं का अपमान बताया है। उन्होंने कहा कि जिस जनता के वोट से विपक्ष चुनाव जीतता है, उसे ही वह चुनाव हारने पर गाली देता है।

चुनाव आयोग ने गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और विपक्ष के वोटर लिस्ट में गड़बड़ी और वोट चोरी के आरोपों पर करारा जवाब दिया है। चुनाव आयोग ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि ’’वोट चोरी’’ जैसे गंदे शब्दों का इस्तेमाल कर झूठी कहानी गढ़ने की कोशिश करना करोड़ों भारतीय मतदाताओं पर सीधा हमला है।

पांडेय ने कहा कि दरअसल ऐसे आरोप लाखों चुनावकर्मियों की ईमानदारी पर भी चोट है। ’’एक व्यक्ति, एक वोट’’ का कानून भारत के पहले आम चुनाव 1951-1952 से ही लागू है। यदि किसी के पास इस बात का प्रमाण है कि किसी व्यक्ति ने किसी चुनाव में वास्तव में दो बार मतदान किया है, तो उसे बिना किसी सबूत के देश के सभी मतदाताओं को ’’चोर’’ कहने के बजाय एक शपथ-पत्र के साथ निर्वाचन आयोग को यह प्रमाण सौंपना चाहिए।

एक ओर तो विपक्ष वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप लगा रहा है, दूसरी ओर उसे एस आई आर पर भी एतराज है। आखिर विपक्ष चाहता क्या है? विपक्ष देश में अराजकता फैलाने व सरकार को अस्थिर करने की साजिश में चुनाव आयोग को निशाना बना रहा है।

(For more news apart from The opposition is insulting crores of voters of the country Mangal Pandey News in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM