बिहार विधानसभा : अपने विधायक के निलंबन के विरोध में भाजपा ने कार्यवाही का किया बहिष्कार

खबरे |

खबरे |

बिहार विधानसभा : अपने विधायक के निलंबन के विरोध में भाजपा ने कार्यवाही का किया बहिष्कार
Published : Mar 15, 2023, 1:04 pm IST
Updated : Mar 15, 2023, 1:04 pm IST
SHARE ARTICLE
Bihar Assembly: BJP boycotts the proceedings in protest against the suspension of its MLA
Bihar Assembly: BJP boycotts the proceedings in protest against the suspension of its MLA

निलंबन के विरोध में भाजपा सदस्य विधानसभा के बाहर प्रदर्शन करते हुए खड़े रहे।

पटना :  बिहार में विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने विधायक लखेंद्र रौशन को निलंबित किए जाने का विरोध करते हुए बुधवार को विधानसभा की कार्यवाही का बहिष्कार किया। विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने मंगलवार को रौशन को उनके अभद्र आचरण को लेकर दो दिनों के लिए निलंबित कर दिया था। चौधरी ने पातेपुर के विधायक रौशन द्वारा माइक्रोफोन तोड़ने की घटना को गंभीरता से लिया था।

विधायक ने हालांकि तर्क दिया था कि माइक्रोफोन ख़राब था और वह उसे ठीक कर रहे थे जिससे वह बाहर आ गया। वहीं उनकी पार्टी ने इस घटना को एक "दलित" के उत्पीड़न के रूप में पेश करने की कोशिश की। सदन के अंदर अध्यक्ष चौधरी ने इच्छा जताई कि विपक्ष एक दिन पहले की घटना पर खेद जता कर कार्यवाही में शामिल हो। लेकिन रौशन के निलंबन के विरोध में भाजपा सदस्य विधानसभा के बाहर प्रदर्शन करते हुए खड़े रहे।

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM