Pawan Singh News: भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह की मां ने भी काराकाट से भरा नामांकन
Pawan Singh News: भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह की मां ने भी काराकाट से भरा नामांकन
Published : May 15, 2024, 12:09 pm IST
Updated : May 15, 2024, 12:09 pm IST
SHARE ARTICLE
Bhojpuri actor Pawan Singh's mother also filed nomination with Karakat news in hindi
Bhojpuri actor Pawan Singh's mother also filed nomination with Karakat news in hindi

उनकी मां ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया है।

Pawan Singh News: मशहूर भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह की मां प्रतिमा पुरी ने भी बिहार की काराकाट लोकसभा सीट से मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल किया है जहां से उनके बेटे निर्दलीय चुनाव लड़ रहे है। सिंह और उनकी मां दोनों ने चुनाव लड़ने के संबंध में कोई बयान नहीं दिया है। पवन सिंह भाजपा सदस्य हैं और निर्दलीय चुनाव लड़ रहे है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि पार्टी द्वारा पवन सिंह के नामांकन वापस नहीं लेने पर पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है, इसलिए उनकी मां ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया है।

काराकाट लोकसभा सीट से राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष पूर्व केन्द्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार है। सूत्रों ने बताया है कि पश्चिम बंगाल के आसनसोल से भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ने से पवन सिंह के इनकार किए जाने के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें राजग उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव न लड़ने की हिदायत दी है।

DHFL Scam News: CBI ने धीरज वधावन को किया गिरफ्तार, 34,000 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी का है आरोप

पवन सिंह ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में 9 मई को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। समझा जाता है कि इससे पहले उन्होंने लोकसभा टिकट के लिए राजद जैसे विपक्षी दलों के साथ बातचीत की थी। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेतृत्व वाले महागठबंधन ने भाकपा (माले) के राजाराम सिंह को इस सीट से मैदान में उतारा है। कराकाट लोकसभा सीट पर एक जून को मतदान होगा।

(For more news apart from Bhojpuri actor Pawan Singh's mother also filed nomination with Karakat news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM