Bihar News: बिहार में व्यक्ति के पास से 42 करोड़ रुपये की कोकीन जब्त, थाइलैंड से जुड़ा कनेक्शन
Bihar News: बिहार में व्यक्ति के पास से 42 करोड़ रुपये की कोकीन जब्त, थाइलैंड से जुड़ा कनेक्शन
Published : Nov 15, 2024, 7:42 am IST
Updated : Nov 15, 2024, 7:42 am IST
SHARE ARTICLE
Bihar DRI seizes cocaine worth Rs 42crore in Muzaffarpur News In Hindi(प्रतीकात्मक तस्वीर)
Bihar DRI seizes cocaine worth Rs 42crore in Muzaffarpur News In Hindi(प्रतीकात्मक तस्वीर)

डीआरआई ने बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक व्यक्ति से 42 करोड़ रुपये की कोकीन जब्त की है। 

Bihar DRI seizes cocaine worth Rs 42 crore in Muzaffarpur News In Hindi: नशीले पदार्थ कोकीन की पहुंच अब सिर्फ बड़े शहरों  तक ही सीमित नहीं रह गई है. यह बिहार तक भी पहुंच चुका है। इसी कड़ी में राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक व्यक्ति से 42 करोड़ रुपये की कोकीन जब्त की है। 

डीआरआई, मुजफ्फरपुर इकाई द्वारा बृहस्पतिवार को जारी एक बयान के अनुसार, ‘‘डीआरआई के अधिकारियों ने बुधवार (13 नवंबर) को मुजफ्फरपुर से एक भारतीय नागरिक से 4.2 किलोग्राम कोकीन (अनुमानित कीमत 42 करोड़ रुपये) जब्त की। भारतीय नागरिक थाईलैंड से भारत में मादक पदार्थ की तस्करी में लिप्त पाया गया।’’

बयान में कहा गया है, ‘‘जब अधिकारियों ने पकड़े गए व्यक्ति द्वारा ले जाए जा रहे ट्रॉली बैग की जांच की, तो बैग के ऊपरी और निचले हिस्से में एक सफेद पाउडर जैसा पदार्थ छिपा हुआ मिला। डीआरआई अधिकारियों द्वारा जांच में बरामद पदार्थ कोकीन होने की पुष्टि हुई।’’ आगे की जांच में पता चला कि यह खेप नयी दिल्ली में कुछ अज्ञात व्यक्तियों को दी जानी थी।

अधिकारियों ने गिरफ्तार आरोपी के नाम का खुलासा नहीं किया है। उन्हें संदेह है कि आरोपी मादक पदार्थ की तस्करी में शामिल एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह का हिस्सा है।

(For more news apart from Bihar DRI seizes cocaine worth Rs 42 crore in Muzaffarpur News In Hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM