राजधानी में 20 जुन को निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, देश-विदेश से लोग महोत्सव में होंगे शामिल

खबरे |

खबरे |

राजधानी में 20 जुन को निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, देश-विदेश से लोग महोत्सव में होंगे शामिल
Published : Jun 16, 2023, 5:30 pm IST
Updated : Jun 16, 2023, 5:30 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

22 वर्षों के सफल आयोजनों से इस महोत्सव ने अच्छी लोकप्रियता हासिल कर ली है।

पटना : राजधानी में इस्कॉन पटना के तत्वावधान में 20 जून को भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी। पिछले 22 वर्षों के सफल आयोजनों से इस महोत्सव ने अच्छी लोकप्रियता हासिल कर ली है। इस रथयात्रा महा महोत्सव में बिहार ही नहीं अपितु देश-विदेश से लोग इस आयोजन में शामिल होंगे। उक्त बातें गुरूवार को इस्कॉन पटना के अध्यक्ष कृष्ण कृपा दास ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा। इस मौके पर मुम्बई से पधारे इस्कॉन के जोनल सेक्रेटरी श्रद्धेय देवकी नंदन दास भी मौजूद थे।

कृष्ण कृपा दास ने कहा कि 20 जून को रथयात्रा अपराह्न 2:30 बजे इस्कॉन मंदिर से प्रारंभ होकर तारामंडल, इन्कम टैक्स गोलम्बर, हाईकोर्ट, बिहार म्युजियम से होते हुए पटना वीमेंस कॉलेज, इन्कम टैक्स गोलम्बर, तारामंडल, कोतवाली होते हुए पुन: इस्कॉन मंदिर में संध्या 7 बजे समाप्त होगी। इस बार रथयात्रा को भव्यता देने के लिए दो-तीन नए कार्यक्रमों को जोड़ा गया है। इस बार 40 फीट ऊंची हाइड्रोलिक सिस्टम से बने विशिष्ट रथ पर भगवान श्री जगन्नाथ, उनके भाई बलराम और बहन सुभद्रा विराजमान होंगे। वहीं रथयात्रा में रॉक बैंड में रशियन और यूक्रेन के लोग भी शामिल होंगे। रथयात्रा मार्ग में श्रद्धालु पुष्पवर्षा एवं आरती कर श्रीभगवान का स्वागत करेंगे। बड़े पैमाने पर प्रसाद वितरण के लिए प्रसाद बनाने की तैयारी भी जोरदार ढंग से की जा रही है।

उन्होंने कहा कि भगवान जगन्नाथ जगत के मालिक हैं। साक्षात स्वयं श्रीकृष्ण हैं, जन सामान्य को दर्शन देकर धर्म रक्षा करने एवं सनातन धर्म के पुनजार्गृति हेतु दर्शन देने के लिए स्वयं मंदिर से बाहर निकलते हैं ताकि लोगों की आध्यात्मिक आस्था और मजबूत हो।

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM