भारतीय लोक चेतना पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न

खबरे |

खबरे |

भारतीय लोक चेतना पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न
Published : Sep 16, 2023, 6:48 pm IST
Updated : Sep 16, 2023, 6:48 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय जिसमें 20,000 छात्र एवं 2000 शिक्षक एक साथ रहकर पढ़ते एवं पढ़ाते थे।

पटना : भारतीय लोक चेतना पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश कार्यकारिणी तथा विशेष आमंत्रित सदस्यों की बैठक जगदेव पथ, पटना स्थित प्रदेश कार्यालय में हुई। बैठक के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष कुमार रहे तथा अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा.कीर्तन प्रसाद कुशवाहा ने की। अपने संबोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि मौर्यवंशीय मगध सम्राट अशोक अपने समय में लगभग 43 छोटे-बड़े राज्यों को एक सूत्र में बाँधकर अखंड भारत का निर्माण किया। पाटलिपुत्र उनकी राजधानी थी। प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय जिसमें 20,000 छात्र एवं 2000 शिक्षक एक साथ रहकर पढ़ते एवं पढ़ाते थे। यह दुनियां में पहला आवासीय विश्वविद्यालय था। सम्राट अशोक एवं प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय के कारण लगभग 2500 (ढ़ाई हजार) वर्ष पहले भारत का दुनियां में सबसे ऊंचा एवं गौरवपूर्ण स्थान था। भारत को सोने की चिड़ियाँ तथा जगत्गुरू कहा जाता था।

भारतीय लोक चेतना पार्टी पटना के कुम्हरार में खुदाई के दौरान मिले 80 स्तंभों वाला मौर्य राजदरवार जिसे केन्द्र सरकार ने 2005 ई० में मिट्टी से ढकवा दिया, के पुर्ननिर्माण करने, अशोक की प्रतिमा स्थापित करने साथ ही भग्नावशेश प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय परिसर में पूर्ण आवासीय विश्वस्तरीय विश्वविद्यालय निर्मित करने हेतु आंदोलन चलायेगी। आगे उन्होंने यह भी कहा कि नवनिर्मित संसद भवन से राजतंत्र के प्रतीक राजदंड (सिंगोल) के स्थान पर राष्ट्रीय एकता, अखंडता, सुरक्षा एवं सर्वांगीण विकास के प्रतीक राष्ट्रीय चिन्ह अशोक स्तंभ की स्थापना के लिए भी जन आंदोलन चलाया जायगा। आंदोलन की शुरुआत 2 अक्टूबर 2023 को कुम्हरार पार्क में विशाल धरना से किया जायगा तथा 2 फरवरी 2024 को जगदेव जयंती के दिन सम्राट अशोक एवं बिहार लेनिन जगदेव प्रसाद के लाखों फौलादी समर्थकों के साथ कुम्हरार में मौर्य दरबार एवं अशोक प्रतिमा स्थापना के साथ समापन किया जायगा। आंदोलन के प्रथम चरण में जहानाबाद, गया, नवादा, मुंगेर,औरंगाबाद, बांका, नालंदा एवं जहानाबाद जिलों में कार्यकर्ता सह अतिपिछड़ा, पिछड़ा एवं दलित मैत्री सम्मेलन किया जायगा। बैठक को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनोद कुशवाहा, कोषाध्यक्ष सतीश कुमार दॉगी, महासचिव अशोक कश्यप, नंद कुमार वर्मा, अमरेन्द्र कुमार, रीना वर्मा, दीपक कुमार दॉगी, जीतेन्द्र कुमार, प्रभात कुमार सिंह एवं विभिन्न जिलों से आये अनेकों कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया।

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

एक परिवार की वजह से पूरी कौम का नुकसान हो रहा है, इनके विरुध हो सख्त कार्रवाई , बादल गुट पर बरसे R.P Singh

20 Feb 2025 5:43 PM

"हमारे लड़के की डंकी लगाते समय पानी में पलट गई थी नाव, बाल-बाल बची थी जान

18 Feb 2025 6:05 PM

पति ही निकला पत्नी का कातिल, पुलिस का चौंकाने वाला खुलासा! कैसे रची साजिश? क्यों की हत्या?

18 Feb 2025 6:04 PM

55 लाख रुपए लगाकर बेटे को भेजा था अमेरिका...आज 9 महीने बाद खाली हाथ लौट रहा...

17 Feb 2025 7:01 PM

रणवीर अल्लाहबादिया के बाद अब Jasmine Sandlas के गाने में अपशब्दों को लेकर पुलिस...

17 Feb 2025 6:59 PM

"ट्रम्प ने अवैध आप्रवासियों को निर्वासित करने के एजेंडे पर चुनाव जीता"

15 Feb 2025 6:05 PM