मुख्यमंत्री ने राज्य के पुलिस थानों एवं इकाईयों के लिए 576 पुलिस वाहनों को झंडी दिखाकर किया रवाना
मुख्यमंत्री ने राज्य के पुलिस थानों एवं इकाईयों के लिए 576 पुलिस वाहनों को झंडी दिखाकर किया रवाना
Published : May 17, 2023, 4:16 pm IST
Updated : May 17, 2023, 4:16 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

राज्य में पुलिसिंग व्यवस्था को सुदृढ़ करने का लक्ष्य.

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 1 अणे मार्ग से राज्य की पुलिसिंग व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से राज्य के पुलिस थानों एवं इकाईयों के लिए 576 पुलिस वाहनों को झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम के दौरान 576 पुलिस वाहनों में से सभी पुलिस जिलों के थानों के लिए 528, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस की विभिन्न वाहिनियां (बटालियन) के लिए 34 एवं बिहार पुलिस मुख्यालय की विभिन्न इकाईयों के लिए 14 पुलिस वाहनों को रवाना किया गया।

इन पुलिस वाहनों की उपलब्धता से राज्य में पुलिसिंग की कार्यक्षमता एवं दक्षता और बढ़ेगी, साथ ही विधि व्यवस्था के संधारण में सहूलियत होगी। इस अवसर पर वित्त, वाणिज्यकर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव आमिर सुबहानी, पुलिस महानिदेशक आर.एस. भट्ठी, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव चैतन्य प्रसाद, वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव सह मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव  एस० सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, पुलिस विभाग के अन्य वरीय अधिकारीगण, पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह, पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM