बेंगलुरु में विपक्षी दलों की बैठक आज: चुनावो की रणनीति पर होगी चर्चा, नीतीश, लालू, तेजस्वी दोपहर को होंगे रवाना

खबरे |

खबरे |

बेंगलुरु में विपक्षी दलों की बैठक आज: चुनावो की रणनीति पर होगी चर्चा, नीतीश, लालू, तेजस्वी दोपहर को होंगे रवाना
Published : Jul 17, 2023, 11:38 am IST
Updated : Jul 17, 2023, 11:38 am IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

बैठक शाम छह बजे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के संबोधन के साथ शुरू होगी।

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव विपक्षी दलों की बैठक में भाग लेने के लिए सोमवार को बेंगलुरु जाएंगे। बेंगलुरु में विपक्ष के दो दिवसीय विचार-मंथन सत्र में 26 दलों के शीर्ष नेताओं के भाग लेने की उम्मीद है, जहां वे न्यूनतम साझा कार्यक्रम पर काम करेंगे और 2024 के लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने के लिए अपनी रणनीति तैयार करेंगे।

सूत्रों ने बताया कि बैठक में नीतीश के साथ उनकी पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह और राज्य के जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा भी होंगे। उन्होंने बताया कि बिहार के नेताओं के दोपहर में बेंगलुरु के लिए रवाना होने की उम्मीद है।

बैठक शाम छह बजे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के संबोधन के साथ शुरू होगी। पटना में 23 जून को हुई विपक्षी दलों की पहली बैठक में 15 दलों ने भाग लिया था। इस बार बैठक में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी के भी शामिल होने की संभावना है।

बैठक में शामिल होने वाले अन्य शीर्ष नेताओं में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तथा महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे शामिल हैं।

सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक के दौरान विपक्षी नेताओं द्वारा एक संयुक्त घोषणापत्र जारी करने पर चर्चा करने और अधिकांश लोकसभा सीटों पर साझा विपक्षी उम्मीदवारों को खड़ा करने के प्रस्ताव पर आगे बढ़ने की संभावना है। उन्होंने कहा कि सोमवार शाम को रात्रिभोज से पहले चर्चा करके वार्ता के एजेंडे को अंतिम रूप दिया जाएगा।

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

सरदारों को शक के आधार पर बसों से उतारकर की जा रही है चेकिंग| Kisan Protest Chandigarh Mohali

05 Mar 2025 5:37 PM

Uttarakhand में सिखों की पिटाई मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, पार्किंग को लेकर हुआ था विवाद...

04 Mar 2025 5:40 PM

नशेड़ी बेटे से दुखी होकर बेबस पिता ने अपने ही बेटे को किया पुलिस के हवाले

04 Mar 2025 5:39 PM

महिलाओं की तरह पुरुषों के लिए भी होना चाहिए Men Commission| |Podcast With Punjab Women Commission Raj Lali Gill

03 Mar 2025 6:00 PM

Bathinda Punjab Police के LIVE बुलडोजर ऑपरेशन से लोग खुश! Bulldozer Action Against Smugglers

03 Mar 2025 5:58 PM

मादक पदार्थों के तस्कर उत्पात मचा रहे ! घर-घर जाकर पंजाब पुलिस कर रही कार्रवाई, CASO Operation

01 Mar 2025 5:38 PM