Utkarsh : करेंट अफेयर्स एक्सपर्ट कुमार गौरव देंगे विद्यार्थियों को सौगात; जन्मदिन पर यूट्यूब पर आज होगी मैराथन क्लास

खबरे |

खबरे |

Utkarsh : करेंट अफेयर्स एक्सपर्ट कुमार गौरव देंगे विद्यार्थियों को सौगात; जन्मदिन पर यूट्यूब पर आज होगी मैराथन क्लास
Published : Jul 17, 2023, 6:32 pm IST
Updated : Jul 17, 2023, 6:32 pm IST
SHARE ARTICLE
Kumar Gaurav
Kumar Gaurav

वर्तमान में औसतन रोजाना 5 लाख से अधिक विद्यार्थी इस क्लास के माध्यम से अपना ज्ञानवर्धन कर रहे हैं।

पटना, (संवाददाता):  उत्कर्ष क्लासेस द्वारा अपने फैकल्टी मेम्बर एवं करेंट अफेयर्स विषय के विशेषज्ञ कुमार गौरव के जन्मदिवस के अवसर पर आज रात 8 बजे समसामयिकी पर आधारित विशेष मैराथन क्लास का प्रसारण यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा। इसके तहत 2023 के जनवरी माह से लेकर जून तक के करेंट अफेयर्स से जुड़ें महत्त्वपूर्ण मुद्दों, घटनाओं, योजनाओं इत्यादि के प्रश्नों का अध्ययन कुमार गौरव द्वारा करवाया जाएगा।

उत्कर्ष ग्रुप के चेयरमैन डॉ. निर्मल गहलोत ने जानकारी दी कि किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में समसामयिकी विषय की अहम भूमिका होती है जो परीक्षार्थी की सफलता व असफलता निर्धारित करने की क्षमता रखती है। इसी विषय पर कुमार गौरव द्वारा रोजाना प्रात: उत्कर्ष के यूट्यूब चैनल पर फूल-पत्ती वाली क्लास का संचालन किया जाता है जो बेहद कम समय में देश भर के प्रतियोगी परीक्षार्थियों में एक खास मुकाम अर्जित करने में कामयाब रही।

कुमार ने इस क्लास के माध्यम से अपनी विशेषज्ञता का लाभ लाखों विद्यार्थियों तक पहुँचाया और हजारों विद्यार्थियों के सरकारी नौकरी के सपने को पूरा करने में बड़ी भूमिका निभाई है। वर्तमान में औसतन रोजाना 5 लाख से अधिक विद्यार्थी इस क्लास के माध्यम से अपना ज्ञानवर्धन कर रहे हैं।

ज्ञातव्य है कि 2021 में कुमार गौरव ने अपनी क्लास में दो बार सर्वाधिक लाइव वॉचिंग का रिकॉर्ड अपने नाम किया था, जिनमें सर्वाधिक 3 लाख 62 हजार से अधिक लाइव व्यूअर्स का आँकड़ा दर्ज है। यह क्लास कई बार यूट्यूब पर ट्रेंडिंग में रहती है।

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM