Patna News: आपसी मेल-मोहब्बत और सौहार्द के साथ मोहर्रम मनाने की अपील : लालू 

खबरे |

खबरे |

Patna News: आपसी मेल-मोहब्बत और सौहार्द के साथ मोहर्रम मनाने की अपील : लालू 
Published : Jul 17, 2024, 3:52 pm IST
Updated : Jul 17, 2024, 3:52 pm IST
SHARE ARTICLE
Lalu Appeal to celebrate Moharram with love and harmony news in hindi
Lalu Appeal to celebrate Moharram with love and harmony news in hindi

सच और हक की लड़ाई के लिए इमाम हुसैन और उनके 72 साथियो के शहादत को हमेशा याद रखा जाएगा :तेजस्वी यादव

Patna News In Hindi: पटना, राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती राबड़ी देवी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव, पुर्व  मंत्री तेज प्रताप यादव ,सांसद डॉक्टर मीसा भारती, राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता प्रो मनोज कुमार झा,प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, राज्यसभा सांसद संजय सिंह, राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक, भोला यादव,  प्रदेश प्रधान महासचिव रणविजय साहू, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव एवं प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने मोहर्रम को आपसी मेल -मुहब्बत और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की है।

मोहर्रम की 10 वीं तारीख पर कर्बला के शहीदों और हजरत इमाम हुसैन की कुर्बानियों को याद करते हुए  खेराजे अकीदत पेश करते हुए कहा कि सच और हक की लड़ाई के लिए मैदान ए कर्बला मे जुल्म और जालिम के खिलाफ इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों की कुर्बानियों को हमेशा याद रखा जाएगा ।और इससे हमें यह सीख मिलती है कि सच, हक बातों के साथ इंसानियत की बका के लिए बड़ी से बड़ी कुर्बानी के लिए तैयार रहना चाहिए ,क्योंकि सच और सच्चाई पर कायम रहना ही इंसानियत और हक बातों पर चलने की सोच को मजबूत करता है।

नेताओं ने राज्यवासियों से अपील की है कि हजरत इमाम हुसैन की कुर्बानियों को याद कर उनके संकल्प और आदर्श को अपनाएं और हक और सच बातों के लिए मजबूती से खड़े रहे।

(For More News Apart from Lalu Appeal to celebrate Moharram with love and harmony news in hindi, Stay Tuned To Rozana Spokesman Hindi)

Tags: bihar

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

इन बुजुर्गों का दर्द सुनकर पसीज जाएगा आपका दिल, क्योंकि अपने ही बन गए बेगाने

14 Apr 2025 2:11 PM

कुछ दिन पहले खिलाफ बोलने वाले Dalvir Goldy अब Partap Bajwa की कर रहे हैं प्रशंसा

12 Apr 2025 2:15 PM

Big Breaking: अकाली दल ने चुन लिया अपना नया अध्यक्ष, सुखबीर बादल तीसरी बार बने अध्यक्ष

12 Apr 2025 2:13 PM

पपलप्रीत अजनाला थाने पहुंचा, पुलिस उसे कल डिब्रूगढ़ से अमृतसर लेकर आई थी

11 Apr 2025 7:05 PM

Punjab Latest Top News Today | देखिये क्या है खास | Spokesman TV | LIVE

11 Apr 2025 7:03 PM

Inspector Ronnie को बड़ा झटका! कर्नल पर हमला मामले में कोर्ट ने जमानत अर्जी खारिज की

10 Apr 2025 5:40 PM