सनातन धर्म के अनुशरण में फलाहार का आयोजन: विजय कुमार सिन्हा

खबरे |

खबरे |

सनातन धर्म के अनुशरण में फलाहार का आयोजन: विजय कुमार सिन्हा
Published : Oct 17, 2023, 4:19 pm IST
Updated : Oct 17, 2023, 4:19 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

फलाहार प्रसाद का आयोजन इन अराजक तत्त्वों को सकारात्मक संदेश देने के लिए किया गया।

पटना : भाजपा विधानमंडल दल के नेता  विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि सनातन धर्म की श्रेष्ठता, निरन्तरता एवं एकात्मकता को अक्षुण्ण रखने हेतु प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी सक्षम है। सनातन विरोधियों का मनसूबा धरा का धरा रह जायेगा।

 सिन्हा ने अपने सरकारी आवास 1, पोलो रोड, पर शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन मीडिया कर्मियों के लिये 16 अक्टूबर के अपराह्न में फलाहार का प्रसाद का आयोजन किया जिसमें प्रिन्ट और इलेक्ट्रोनिक मीडिया के प्रतिनिधि- शामिल हुये। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री  गिरिराज सिंह, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया सहित प्रदेश भाजपा कार्यालय के प्रमुख पदाधिकारी सम्मिलित हुये।

 सिन्हा ने कहा कि सनातन धर्म एवं सनातन के संतानों को अपमानित करना, हतोत्साहित करना औऱ इनके प्रति भ्रामक बातावरण बनाना सनातन विरोधियों की आदत बन गई है।अपनी घृणित मानसिकता, तुस्टीकरण, विभाजनकारी नीतियों औऱ उन्माद के द्वारा ये समाज में अराजकता का माहौल पैदा कर रहे हैं।फलाहार प्रसाद का आयोजन इन अराजक तत्त्वों को सकारात्मक संदेश देने के लिए किया गया।सनातन के सन्तानों को अपनी शक्ति औऱ संस्कार से मजबूत राष्ट्र बनाने का संकल्प दृढ करना है।जब जब सनातन मजबूत हुआ है राष्ट्र मजबूत हुआ है।राष्ट्र को कमजोर बनाने के लिए समाज को विभाजित कर सत्ता प्राप्त करने का जो षड़यंत्र किया जा रहा है, उनका प्रयास विफल होगा।शक्ति की भक्ति से ही मुक्ति का मार्ग प्रशस्त होगा।

सिन्हा ने कहा कि महागठबंधन के लोग तुष्टीकरण के लिये इफ्तार का आयोजन करते है। उनमें आपस में स्पर्धा रहती है। अब भाजपा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वार घोषित सबों का संतुष्टिकरण सिद्धांत के तहत नवरात्रि में फलाहार प्रसाद का निरन्तर आयोजन करेगा। सिन्हा ने कामना की है कि बिहार पर माता ब्रह्मचारिणी की कृपा सदैव बनी रहे।

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM