23 अप्रैल को वीर कुंवर सिंह की जयंती पर होगा भव्य ‘गौरव यात्रा’ का आयोजन: नीरज कुमार बबलू
23 अप्रैल को वीर कुंवर सिंह की जयंती पर होगा भव्य ‘गौरव यात्रा’ का आयोजन: नीरज कुमार बबलू
Published : Apr 18, 2023, 3:18 pm IST
Updated : Apr 18, 2023, 3:18 pm IST
SHARE ARTICLE
 Neeraj Kumar Bablu
Neeraj Kumar Bablu

इसके अतिरिक्त उस दिन कई तरह के कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगें.

पटना: बिहार के महान योद्धा और स्वतंत्रता संग्राम की अलख जगाने वाले बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती को भाजपा पूरे धूमधाम व ऐतिहासिक तरीके से मनाने वाली है. कार्यक्रम को लेकर टीम का गठन कर लिया गया है, जिसके संयोजक बिहार सरकार के पूर्व मंत्री नीरज कुमार बबलू बनाये गये हैं. 

इसी विषय पर आज पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कार्यक्रम संयोजक व पूर्व मंत्री नीरज कुमार बबलू ने कहा कि आजादी के अमृतकाल में 1857 की क्रांति के नायक रहे बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती को ऐतिहासिक बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन करने वाली है. इसके अतिरिक्त उस दिन कई तरह के कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगें

इस कार्यक्रम को लेकर टीम का गठन किया जा चुका है जिसमें आशुतोष शंकर सिंह कार्यक्रम के सह-संयोजक,स्वागत अध्यक्ष राज कुमार सिंह, सह प्रभारी रितु राजपूत व चंचल सिंह, शोभा यात्रा प्रभारी दुर्गेश सिंह, सह प्रभारी सीमांत शेखर, कार्यकम स्थल प्रभारी आशुतोष कुमार शाही, सह प्रभारी रमण सिंह, मीडिया प्रभारी राकेश सिंह व पंकज सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी मनन कृष्णा, कोषाध्यक्ष विशाल प्रताप तथा सह कोषाध्यक्ष कुंदन सिंह बनाए गए हैं.

उन्होंने कहा कि अगर आज हम आजाद भारत में चैन की सांस ले रहे हैं तो उसकी वजह कुंवर सिंह जैसे वीर ही हैं, ऐसे नायकों को पूरे देश से सम्मान मिलना जरूरी है और ऐसा तभी होगा जब इनके बारे में केवल बिहार के लोग ही नहीं देश, दुनिया के लोग जाने. हमारे कार्यक्रम का उद्देश्य यही है कि देश-विदेश के लोगों में बाबु वीर कुंवर सिंह प्रसिद्धि फ़ैले. 

उन्होंने कहा कि कई मायनों में ऐतिहासिक साबित होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर तैयारियां ज़ोर-शोर से चल रही हैं. आमन्त्रण पत्र पूरे प्रदेश में बांटे जा रहे हैं. इस कार्यक्रम में हजारों लोगों की सहभागिता होने वाली है. मेरी तमाम बिहार वासियों से अपील है कि इस गौरव यात्रा के सहभागी जरुर बनें.

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM