बिहार में अगले दो दिनों तक लू के जारी रहने के आसार, 'ऑरेंज और येलो' अलर्ट जारी
बिहार में अगले दो दिनों तक लू के जारी रहने के आसार, 'ऑरेंज और येलो' अलर्ट जारी
Published : Apr 18, 2023, 2:16 pm IST
Updated : Apr 18, 2023, 2:16 pm IST
SHARE ARTICLE
Heatwave likely to continue in Bihar for next two days, 'Orange and Yellow' alert issued
Heatwave likely to continue in Bihar for next two days, 'Orange and Yellow' alert issued

सोमवार को राज्य के कई स्थानों पर पारा 42 डिग्री सेल्सियस या इससे ऊपर रहा।

पटना : भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले दो दिनों के लिए लिए पटना, बांका, जमुई, नवादा, औरंगाबाद, सुपौल सहित बिहार के कई जिलों में 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार इसके अलावा, बेगूसराय, नालंदा, गया, अरवल, भोजपुर, रोहतास, बक्सर, खगड़िया, मुंगेर और कई अन्य जिलों में भी लू की स्थिति को लेकर ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है।

मौसम विभाग, मौसम संबंधी चेतावनी के लिए चार ‘कलर कोड’ - हरा (कार्रवाई की जरूरत नहीं), पीला (देखें और अपडेट रहें), नारंगी (तैयार रहें) और लाल (कार्रवाई करें) का उपयोग करता है।

विभाग के पटना केंद्र द्वारा जारी नवीनतम मौसम बुलेटिन के अनुसार, अगले दो दिनों में बिहार के पटना, बांका, जमुई, नवादा, औरंगाबाद और सुपौल जिलों में लू चलने की संभावना है।

शेखपुरा, खगड़िया, पटना, गया और डेहरी में सोमवार को पारा 43 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर रहा। मौसम विभाग ने इन जिलों में मंगलवार और बुधवार को भी लू जारी रहने की संभावना जताई है।

बुलेटिन के अनुसार, सोमवार को राज्य के कई स्थानों पर पारा 42 डिग्री सेल्सियस या इससे ऊपर रहा। ये स्थान बांका (42.9), जमुई (42.7), नालंदा (42.7), भोजपुर (42.6) और सीवान (42.6) हैं। बिहार आपदा प्रबंधन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "लोगों को सलाह दी जाती है कि वे गर्मी के प्रकोप और निर्जलीकरण से बचें।" 

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM