Chirag Paswan News: कांग्रेस ने हमेशा डॉ आंबेडकर का अपमान किया: चिराग पासवान

खबरे |

खबरे |

Chirag Paswan News: कांग्रेस ने हमेशा डॉ आंबेडकर का अपमान किया: चिराग पासवान
Published : Nov 18, 2024, 10:49 am IST
Updated : Nov 18, 2024, 10:49 am IST
SHARE ARTICLE
Congress always insulted Dr. Ambedkar: Chirag Paswan News In Hindi
Congress always insulted Dr. Ambedkar: Chirag Paswan News In Hindi

पासवान ने कहा कि 1989 से पहले संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में आंबेडकर की तस्वीर नहीं लगाई गई थी, ...

Congress always insulted Dr. Ambedkar: Chirag Paswan News In Hindi: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने रविवार को दावा किया कि डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर का कांग्रेस ने हमेशा अपमान किया। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस ने लोकसभा चुनावों में भारतीय संविधान के वास्तुकार आंबेडकर की हार सुनिश्चित की थी।

बिहार के हाजीपुर से सांसद पासवान ने मुंबई के दादर स्थित चैत्य भूमि पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आंबेडकर के आदर्शों को लागू करने की दिशा में काम कर रहे हैं। यही कारण है कि विपक्ष डरा हुआ है और नेता संविधान की प्रतियां दिखा रहे हैं।’’ चैत्य भूमि में आंबेडकर का अंतिम संस्कार किया गया था।

पासवान ने कहा कि 1989 से पहले संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में आंबेडकर की तस्वीर नहीं लगाई गई थी, जबकि वहां दीवारों पर ‘‘एक ही परिवार के तीन सदस्यों’’ की तस्वीरें लगी हुई थीं। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस की सोच को दर्शाता है।

केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री 20 नवंबर को होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत महायुति के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने मुंबई आए थे।(ptI)

(For more news apart from Congress always insulted Dr. Ambedkar: Chirag Paswan News In Hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)
 

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

कोई 40-45 लाख नहीं, सिर्फ 1 लाख के अंदर सीधा अमेरिका, कोई डंकी नहीं, सिर्फ एक नंबर में सीधा विमान

10 Apr 2025 5:38 PM

लड़का-लड़की की पिटाई करने वाले निलंबित पुलिस अधिकारी ने पत्रकार से की बदसलूकी

09 Apr 2025 5:27 PM

राणा गुरजीत सिंह और राजा वड़िंग के बारे में क्या बोले बरिन्दर सिंह ढिल्लों

09 Apr 2025 5:26 PM

थार वाली महिला कांस्टेबल के बाद इंस्पेक्टर से 1 किलो चिट्टा बरामद

08 Apr 2025 6:59 PM

Punjab Latest Top News Today देखिये खास खबरें,Spokesman TV | LIVE

08 Apr 2025 6:56 PM

मनोरंजन कालिया हमला मामले में पंजाब पुलिस की प्रेस कॉन्फ्रेंस, 12 घंटे में सुलझी गुत्थी!

08 Apr 2025 6:54 PM