Bihar News: सरकार बलात्कारियों को दे रही संरक्षण-डा.सत्यानंद शर्मा

खबरे |

खबरे |

Bihar News: सरकार बलात्कारियों को दे रही संरक्षण- डॉ.सत्यानंद शर्मा
Published : Jan 19, 2024, 6:17 pm IST
Updated : Jan 19, 2024, 6:17 pm IST
SHARE ARTICLE
Government is giving protection to rapists- Dr. Satyanand Sharma
Government is giving protection to rapists- Dr. Satyanand Sharma

सरकार के उपमुख्यमंत्री सहित अनेको राजद नेता बलात्कारियों और भूमि-माफियों को संरक्षण दे रहें है।-डॉ.सत्यानंद शर्मा

Bihar News: राष्ट्रीय जनता दल के नेता और सरकार के मंत्री बलात्कारियों, भूमि-माफियों को न सिर्फ संरक्षण दे रहें है, बल्कि इन्हें केश से बचाने के लिए पुलिस पर दबाव डाल रहें है। यह बात आज लोजपा-(रामविलास) के राज्य मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बोलते हुए लोजपा-(रा) के राष्ट्रीय महासचिव डॉ सत्यानंद शर्मा ने कहा कि सत्ता संपोषित अपराध बिहार में हो रहा है। सरकार के उपमुख्यमंत्री सहित अनेको राजद नेता बलात्कारियों और भूमि-माफियों को संरक्षण दे रहें है।

पुलिस की कारवाई ऐसे अपराधियों के विरुद्ध नही हो इसके लिए पुलिस पर दबाव डालकर मामले की लीपापोती करा रहें है। उपमुख्यमंत्री के परिजन और राजद नेताओं के आतंक से दलित-महादलित और अतिपिछड़ा समाज के लोग आतंकित है। बलात्कार और जमीन,घर जबरन कब्जा के शिकार बिहार के हजारों परिवार हो गए है। ऐसी घटनाओं का उदाहरण देते हुए डॉ.सत्यानंद शर्मा ने कहा कि रोहतास जिला के दिनारा प्रखण्ड के गौरा गांव में 35 वर्षीय दलित महिला के साथ गांव के दबंग जाति के 3-4 की संख्या में सामुहिक बलात्कार किया।

ये भी पढ़ें: PM Modi News: पिछले आठ दिनों से पीएम मोदी नहीं ग्रहन किया अन्न का एक भी दाना, जानें क्यों ?

To get all the latest updates, join us on Whatsapp Broadcast Channel.   

दिनारा थाना में पीड़िता ने मामला दर्ज कराया परन्तु पुलिस ने बलात्कारियों को बचाने में लग गई। मात्र एक आरोपी को गिरफ्तार किया शेष घूम रहें है। बलात्कारियों और उनके परिवार द्वारा केश वापस लेने का पीड़िता पर दबाव डाला जा रहा है कि केश वापस नहीं लिया तो पूरे परिवार को जिन्दा जला देगे। ऐसी ही घटना फुलवाड़ी थाना के हिंदूनी गांव की है जहां महादलित परिवार के नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म कर हत्या दी गई,जनता विरोध प्रदर्शन कर रही थी,पुलिस लाठी चला रही थी।

पूरे घटना की विस्तृत जानकारी महामहिम राज्यपाल को दिया जाएगा और बिहार में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की जायेगी। संवाददाता सम्मेलन में युवा लोजपा-(रा) के राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार पासवान,पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सह रोहतास के प्रभारी विष्णु पासवान,पार्टी के प्रदेश सचिव दिलीप यादव,अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के पटना महानगर अध्यक्ष सियाराम कुमार,एससी-एसटी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव सुदीप्त कुमार, सह प्रभारी सुरेश पासवान उपस्थित थे।

 

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

Union Budget 2025: ਕੀ ਹੋਇਆ ਸਸਤਾ ਤੇ ਕੀ ਮਹਿੰਗਾ? | What's Expensive and What's Cheaper

02 Feb 2025 8:39 AM

US-Mexico Border Donkey News: Donkey लगाने वाले सावधान! जानें कितने भारतीय हो सकते हैं प्रभावित?

25 Jan 2025 7:24 PM

Cryptocurrency Scam in India: 350 करोड़ का Crypto Ponzi Scam, Latest News in Hindi

25 Jan 2025 7:22 PM

Amritpal Singh ਦੀ ਨਵੀਂ ਪਾਰਟੀ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ CM Bhagwant Mann ਦਾ ਬਿਆਨ ਪਾਰਟੀ ਬਣਾਉਣ ਦਾ ਸੱਭ ਨੂੰ ਹੱਕ ਹੈ

15 Jan 2025 5:34 PM

'Bapu Surat Singh Khalsa ਵਰਗਾ ਬੰਦਾ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਮਿਲਣਾ ਔਖਾ' | Punjab Latest News Today

15 Jan 2025 5:33 PM

'ਨਾ ਅਸੀਂ ਆਪਣੀ ਮਾਂ, ਨਾ ਪਿਓ ਤੇ ਨਾ ਹੀ ਗੁਰੂ ਸਾਂਭਿਆ...' Lakha Sidhana ਦੇ ਤਿੱਖੇ ਬੋਲ

15 Jan 2025 5:32 PM