Bihar Boat Accident News: कटिहार में गंगा नदी में नाव पलटी, तीन की मौत

खबरे |

खबरे |

Bihar Boat Accident News: कटिहार में गंगा नदी में नाव पलटी, तीन की मौत
Published : Jan 19, 2025, 1:14 pm IST
Updated : Jan 19, 2025, 5:14 pm IST
SHARE ARTICLE
Bihar Boat Accident Ganga river in Katihar 3 dead news in hindi
Bihar Boat Accident Ganga river in Katihar 3 dead news in hindi

स्थानीय लोगों का कहना है कि नाव पर क्षमता से ज्यादा लोग सवार थे,

Bihar Boat Accident News In Hindi: बिहार के कटिहार जिले में नाव दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है। घटना के वक्त नाव पर 17-18 लोग सवार थे। हादसे के बाद चार लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और लापता लोगों की तलाश शुरू कर दी।

बिहार के कटिहार जिले में रविवार की सुबह गंगा नदी में बड़ा हादसा हो गया। गोलाघाट से झारखंड के सकरी गली जा रही एक नाव बीच नदी में पलट गयी। नाव पर करीब 18 लोग सवार थे। इस हादसे में अब तक एक बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई है। चार लोगों को बचा लिया गया है, जबकि चार अन्य अभी भी लापता हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह करीब 8.30 बजे डोंगी नाव गोलाघाट से सकरी गली के लिए निकली। जैसे ही नाव नदी के बीच में पहुंची, उसका संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गयी। हादसे के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। कुछ लोग तैरकर किनारे आ गए, लेकिन कई यात्री डूब गए।

घटना की जानकारी जैसे ही स्थानीय लोगों और प्रशासन को मिली, उन्होंने तुरंत कार्रवाई की। बचाव कार्य के लिए गोताखोरों की मदद ली जा रही है। अब तक तीन शव बरामद किए जा चुके हैं, जिनमें एक बच्चा भी शामिल है। चार लोगों को सुरक्षित बचाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। लापता चार लोगों की तलाश अभी भी जारी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि नाव पर क्षमता से ज्यादा लोग सवार थे, जिसके कारण नाव का संतुलन बिगड़ गया। प्रशासन मामले की जांच कर रहा है। इस घटना ने नावों की सुरक्षा और ओवरलोडिंग की समस्या पर गंभीर सवाल खड़े कर दिये हैं। घटना स्थल पर बीडीओ दुर्गेश कुमार, सीओ स्नेहा कुमारी व थाना प्रभारी कुन्दन कुमार राहत कार्य की निगरानी कर रहे हैं।

थाना प्रभारी कुंदन कुमार ने कहा, 'नाव पर कुल 18 लोग सवार थे। इनमें से 11 लोग तैरकर सुरक्षित बाहर आ गए। तीन शव बरामद कर लिए गए हैं और बाकी चार लोगों की तलाश जारी है।'

(For more news apart from Bihar Boat Accident Ganga river in Katihar 3 dead News In Hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM