Bihar Politics News: पशुपति पारस ने केंद्रीय मंत्रिमंडल से दिया इस्तीफा, थामेंगे इंडिया गठबंधन का हाथ!
Bihar Politics News: पशुपति पारस ने केंद्रीय मंत्रिमंडल से दिया इस्तीफा, थामेंगे इंडिया गठबंधन का हाथ!
Published : Mar 19, 2024, 2:05 pm IST
Updated : Mar 20, 2024, 4:05 pm IST
SHARE ARTICLE
Pashupati Paras join India alliance sources said news in hindi
Pashupati Paras join India alliance sources said news in hindi

उन्होंने कहा कि वह सीट बंटवारे के समझौते से नाराज हैं. इसलिए मैं कैबिनेट मंत्री पद से इस्तीफा देता हूं.

Bihar Politics News: बिहार में एनडीए के सीट बंटवारे से नाराज आरएलजेपी अध्यक्ष पशुपति पारस ने कैबिनेट मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया . उन्होंने कहा कि वह सीट बंटवारे के समझौते से नाराज हैं.

महज 2-3 मिनट की प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफे का ऐलान किया. उन्होंने यह भी कहा कि उनकी पार्टी के साथ अन्याय हुआ है. उनकी पार्टी ने पूरी ईमानदारी से एनडीए की सेवा की है. पारस ने कहा कि वह आज भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आभारी हैं लेकिन मेरे और मेरी पार्टी के साथ अन्याय हुआ है. इसलिए मैं कैबिनेट मंत्री पद से इस्तीफा देता हूं.

थामेंगे इंडिया गठबंधन का हाथ!

वहीं पारस के इस्तीफे के बाद से बिहार में सियासी हलचल और तेज हो गया है. वहीं अटकलें लगाई जा रही है कि पारस इंडिया गठबंधन में शामिल हो सकते हैं. 

आपको बता दें कि 18 मार्च को बिहार में एनडीए में सीटों का बंटवारा हुआ था, जिसमें बीजेपी को 17 सीटें, जेडीयू को 16 सीटें, चिराग पासवान की एलजेपी (रामविलास) को 5 सीटें, मांझी की हम और उपेंद्र कुशवाह की आरएलएमओ को एक-एक सीट मिली. वहीं पारस की पार्टी आरएलजेपी का खाता भी नहीं खुला. आरएलजेपी को एक भी सीट नहीं मिली, जिससे पशुपति पारस और यहां तक ​​कि उनकी पार्टी के नेताओं में भी नाराजगी है. इसी के चलते आज उन्होंने केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है.

(For more news apart from  Bihar Politics News Pashupati Paras join India alliance sources said news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM