Patna News: लालू-राबड़ी राज में घर में रहने को मजबूर थीं महिलाएं, नीतीश राज में मिली हिम्मत और अधिकार: राजीव रंजन
Published : Jul 19, 2024, 5:56 pm IST
Updated : Jul 19, 2024, 5:56 pm IST
SHARE ARTICLE
Rajeev Ranjan said, Women got courage and rights under Nitish Raj news in hindi
Rajeev Ranjan said, Women got courage and rights under Nitish Raj news in hindi

महिला विरोधी वातावरण का खात्मा नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री बनने के बाद हुआ- राजीव रंजन

Patna News In Hindi: पटना, जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने आज कहा है कि लालू-राबड़ी काल में महिलाओं की जितनी प्रताड़ना हुई थी, वैसा आजाद भारत में कभी देखा नहीं गया। एक महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद बिहार की महिलाओं को कोई न तो आरक्षण का अधिकार मिलता था और न ही शिक्षा या सुरक्षा।

उसपर से अपराधियों का मनोबल बढ़ा कर उन्हें घरों में रहने के लिए विवश कर दिया गया था। वहीं बाल विवाह और दहेज हत्या के मामले आम बन गये थे। दलितों, पिछड़ों व अतिपिछड़ों की बहू-बेटियों का तो और बुरा हाल था। सत्ता समर्थित गुंडे पसंद आने पर किसी को खुलेआम उठा लिया करते थे और पुलिस केस तक दर्ज नहीं करती थी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में व्याप्त इस महिला विरोधी वातावरण का खात्मा नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री बनने के बाद हुआ। उन्होंने न केवल महिलाओं के शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा व रोजगार के लिए प्रबंध किये बल्कि पंचायती चुनावों में 50% का आरक्षण देकर उन्हें पुरुषों के बराबर खड़ा किया। उन्हीं की साइकिल, पोशाक व छात्रवृत्ति जैसी योजनाओं के कारण स्कूलों में लड़कियों की संख्या 12% से बढ़कर 98% हो चुकी है। उन्हीं के कारण लालू-राबड़ी राज में घरों में धकेली गयी महिलाएं आज सम्मान के साथ अपने अधिकारों का उपयोग कर समाज का नेतृत्व कर रही हैं।

जदयू प्रवक्ता ने कहा कि नीतीश कुमार के कारण ही आज महिलाओं को शिक्षकों की बहाली में 50% आरक्षण दिया जा रहा है। इसी वजह से अभी हाल में हुई 4 लाख शिक्षकों की बहाली में 2 लाख महिलायें चयनित हुईं है। पोस्टिंग में भी उन्हें 35% आरक्षण दिया जा रहा है। इसी सरकार ने महिलाओं को पुलिस बहाली में 35% आरक्षण दिया है, इसी वजह से आज बिहार पुलिस बल में लगभग 30,000 से अधिक महिलायें कार्यरत हैं। यह संख्या देश के किसी भी राज्य से अधिक है।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने समाजिक मोर्चों पर भी महिलाओं को सशक्त किया है। बाल विवाह और दहेज़ प्रथा के खिलाफ लगातार अभियान चला कर उन्होंने महिलाओं को इन कुरीतियों के खिलाफ जागरूक किया है, वहीं शराबबंदी कानून लाकर उनके खिलाफ होने वाली घरेलू हिंसा को भी समाप्त किया है।  हकीकत में राजद को बयानबाजी से उपर उठ कर नीतीश सरकार के इन कामों से सीख लेनी चाहिए।

(For More News Apart from Rajeev Ranjan said, Women got courage and rights under Nitish Raj news in hindi, Stay Tuned To Rozana Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

पंजाब में भारी बारिश से बाढ़ का खतरा, क्या राज्य इस मॉनसून के लिए तैयार है?

10 Jul 2026 12:58 PM

चन्नी गुट की बड़ी मीटिंग, राणा गुरजीत के घर पर इकट्ठा हुए चन्नी, रंधावा और आशु

09 Jul 2026 12:05 PM

FBI ने पंजाब के SHO को बनाया निशाना, गुरिंदरजीत नागरा अमेरिकी कोर्ट में नामज़द, जग्गू भगवानपुरिया के साथ लिंक का आरोप

08 Jul 2026 3:03 PM

कांग्रेस में मचे घमासान पर राजा वारिंग की सफाई, चन्नी, बाजवा और राणा गुरजीत को लेकर कही बड़ी बात

07 Jul 2026 3:34 PM

निहंग सिंह पहुंचे उत्तराखंड, सुरक्षा बलों ने गुरुद्वारा साहिब को घेरा, इंटरनेट सेवाएं बंद

21 Jun 2026 12:59 PM

\'फेक वीडियो बनाकर पंथ को गद्दार बना रहे हैं\'- CM मान का बड़ा दावा, प्रेस कॉन्फ्रेंस

18 Jun 2026 6:45 PM