बिहार : रात में दुकान बंद कर लौट रहे दो सगे भाइयों की गोली मार कर हत्या

खबरे |

खबरे |

बिहार : रात में दुकान बंद कर लौट रहे दो सगे भाइयों की गोली मार कर हत्या
Published : Oct 19, 2023, 1:30 pm IST
Updated : Oct 19, 2023, 1:30 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

समस्तीपुर (बिहार) : जिले के रोसडा थाना अंतर्गत राज्य राजमार्ग संख्या 88 रोसड़ा-सिंघिया रोड पर स्थित चोरवा पोखर के पास बुधवार-बृहस्पतिवार की मध्य रात्रि को अपनी दुकान बंद कर लौट रहे दो सगे भाइयों की गोली मार कर कथित तौर पर हत्या कर दी गई।

समस्तीपुर जिला पुलिस मुख्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 18 अक्टूबर की रात करीब 10 बजे रोसडा थाना से लगभग चार किलोमीटर दूर रोसड़ा-सिंघिया रोड स्थित चोरवा पोखर के पास किराना व्यवसायी सुमित चौधरी (36 वर्ष) एवं उनके भाई अमित चौधरी (28 वर्ष) तब्बु ठाकुर बिरार रोड स्थित किराना दुकान बंद कर अलग-अलग मोटरसाईकिल से घर लौट रहे थे।

इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने पबड़ा गांव के निवासी दोनों भाइयों को गोली मारकर गंभीर रुप से जख्मी कर दिया। रोसड़ा थाना की पुलिस ने दोनों घायलों को पुलिस वाहन से अनुमंडलीय अस्पताल रोसड़ा पहुंचाया जहाँ डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Delhi Election Results 2025 Live Updates : ਭਾਜਪਾ ਦਫ਼ਤਰ ਚ ਟੀਵੀ ਨਾਲ ਚਿਪਕੇ ਬੈਠੇ ਆਗੂ !

08 Feb 2025 5:59 PM

"ਦਿੱਲੀ 'ਚ ਕਈ ਵਾਅਦੇ ਆ ਜਿਹੜੇ 'AAP' ਨੇ ਪੂਰੇ ਨਹੀਂ ਕੀਤੇ", ਸੁਣੋ Parvinder Singh Brar ਨੇ ਕੀ ਕਿਹਾ

08 Feb 2025 5:58 PM

Delhi Election ਜਿੱਤਣ ਮਗਰੋਂ BJP ਦੇ ਸੀਨੀਅਰ ਲੀਡਰ ਮਹਾਰਾਣੀ Preneet Kaur ਵੱਡਾ ਬਿਆਨ ਸੁਣੋ ਕੀ ਕਿਹਾ ?

08 Feb 2025 5:58 PM

Mohali Online Challan News : ਜ਼ਰਾ ਬੱਚ ਕੇ...! ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਦੀ ਤਰਜ਼ 'ਤੇ ਮੁਹਾਲੀ 'ਚ Online Challan !

02 Feb 2025 8:40 AM

Union Budget 2025: ਕੀ ਹੋਇਆ ਸਸਤਾ ਤੇ ਕੀ ਮਹਿੰਗਾ? | What's Expensive and What's Cheaper

02 Feb 2025 8:39 AM

US-Mexico Border Donkey News: Donkey लगाने वाले सावधान! जानें कितने भारतीय हो सकते हैं प्रभावित?

25 Jan 2025 7:24 PM