Bihar: तख्त पटना साहिब नतमस्तक हुई राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू

खबरे |

खबरे |

Bihar: तख्त पटना साहिब नतमस्तक हुई राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू
Published : Oct 19, 2023, 1:48 pm IST
Updated : Oct 19, 2023, 1:48 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

आज उनके साथ पारिवारिक सदस्य भी पहुंचे और बिहार के राज्यपाल भी अपनी धर्म पत्नी के साथ मौजूद रही।

पटना,18 अक्टूबर:  राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने आज अपने परिवारिक सदस्यों और बिहार के राज्यपाल राजेन्द्रा आरेकर के साथ तख्त श्री हरिमंदिर जी, पटना साहिब में पहुंचकर माथा टेका एवं गुरु दरबार में बैठकर गुरबाणी कीर्तन भी श्रवण किया। इस मौके पर तख्त साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी बलदेव सिंह के द्वारा सिरोपा भेंट करने के पष्चात गुरु महाराज के पुरातन षस्त्रों के दर्शन भी करवाए एवं तख्त साहिब के इतिहास की जानकारी भी दी। तख्त पटना साहिब कमेटी के अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही, महासचिव इन्द्रजीत सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष लखविन्दर सिंह, उपाध्यक्ष गुरविन्दर सिंह, सचिव हरबंस सिंह, सदस्य राजा सिंह एवं महिला सहयोगी कुलवीर कौर के द्वारा तख्त पटना साहिब का मॉडल, स्मृति चिन्ह, कृपाण एवं इतिहास से सम्बन्धित पुस्तकें भेंट की गई। तख्त पटना साहिब के हजूरी कथावाचक भाई कविन्दर सिंह के द्वारा गुरबाणी कीर्तन श्रवण करवाया गया। इस दौरान उन्होंने कड़ाह प्रषादि भी लिया।

photophoto

तख्त पटना साहिब कमेटी के अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही ने बताया कि तख्त पटना साहिब पहुंचकर महामहिम राष्ट्रपति के द्वारा गुरु महाराज का आर्षीवाद प्राप्त किया। उन्हाेंने बताया कि गुरु गोबिन्द सिंह जी के प्रकाष पर्व के मौके पर उन्हंे तख्त साहिब आने का निमंत्रण दिया गया था पर किन्हीें कारणों से वह नहीं पहुंच सकी थी पर उन्होंने प्रण किया था कि जब भी बिहार के दौरे पर आएंगी तो तख्त पटना साहिब  में अवश्य नतमस्तक होंगी। इससे पहले झारखंडकी राज्यपाय रहते भी वह तख्त साहिब माथा टेकने पहुंची थी। आज उनके साथ पारिवारिक सदस्य भी पहुंचे और बिहार के राज्यपाल भी अपनी धर्म पत्नी के साथ मौजूद रही। उन्हाेंने बताया कि पिछले कई दिनों से महामहिम राष्ट्रपति के आगमन को लेकर तख्त पटना साहिब में तैयारियां चल रही थी और प्रषासन के द्वारा भी सुरक्षा के पुख्ता प्रबन्ध किये गये थे।

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM