Amit Shah News: 'जब तक मोदी है कोई आरक्षण नहीं हटा सकता', पश्चिम चम्पारण में बोले अमित शाह

खबरे |

खबरे |

Amit Shah News: 'जब तक मोदी है कोई आरक्षण नहीं हटा सकता', पश्चिम चम्पारण में बोले अमित शाह
Published : May 20, 2024, 4:44 pm IST
Updated : May 20, 2024, 4:44 pm IST
SHARE ARTICLE
'As long as Modi is there no one can remove reservation', Amit Shah said in West Champaran
'As long as Modi is there no one can remove reservation', Amit Shah said in West Champaran

उन्होंने कहा चार चरणों में मोदी 270 पार कर चुके हैं।

Amit Shah  News: बेतिया, (राजेश कुमार): भारत के गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को पश्चिम चम्पारण जिला के बेतिया बड़ा रामना मैदान में  पश्चिम चंपारण लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर संजय जायसवाल के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और लालू प्रसाद यादव पर जमकर साधा निशान ।

उन्होंने कहा चार चरणों में मोदी 270 पार कर चुके हैं। तेजस्वी यादव को दो सीट भी नहीं मिलेगी और राहुल बाबा को चालीस सीट भी नहीं मिलेगी। जब तक मोदी  हैं कोई आरक्षण नहीं हटा सकता संविधान नहीं बदल सकता है। दक्षिण में कांग्रेस ने मुसलमानों  को पांच  फ़ीसदी  आरक्षण दे रहीं है। ये अतिपिछड़ों का हिस्सा काट कर दे रही हैं। लालू प्रसाद वोट बैंक और अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाने के लिए कांग्रेस के गोद में बैठे हैं।

कांग्रेस ने गरीबों की राजनीति की लेकिन गरीबों का भला नहीं किया।मोदी सरकार मुफ्त अनाज, नल में जल, फ्री गैस सिलेंडर, मुफ्त स्वास्थ्य कार्ड दे रही है। आगे अमित शाह ने  कहा कि  पीओकेभारत का हिस्सा है, जबकि कांग्रेस के मणिशंकर अयर , फारुक अब्दुल्लाह कहते हैं पाकिस्तान के पास एटम बम है।खड़गे भी यहीं कहते हैं। लेकिन भाजपा कार्यकर्ता एटम बम से नहीं डरता है। हम   पीओके लेकर रहेंगे।

Gujarat News: गुजरात ATS ने इस्लामिक स्टेट के चार आतंकवादियों को किया गिरफ्तार

पहले लगातार पाक हमले करता था लेकिन मुस्लिम वोट बैंक के चलते कांग्रेस कार्रवाई नहीं करती थी। मोदी  ने कश्मीर से 370 हटाया।पहले आजादी के नारे कश्मीर में लगते थे, हड़ताल होते थे, पत्थर चलते थे अब ये सारे काम  पीओके में होता है।

मोदी ने पुलवामा और उरी  अटैक के बाद सर्जिकल स्ट्राइक किया एयर स्ट्राइक किया पाकिस्तान में घुसकर गोली मारी है। मोदी सरकार ने सबको कोरोना वैक्सीन फ्री में लगवाया। राहुल बाबा कहते थे ये मोदी का टीका है नहीं लेंगे। बाद में रात को अंधेरे प्रियंका वाड्रा के साथ वैक्सीन लगवाया। अरे शर्म करो।

राहुल बाबा स्पष्ट करो कौन पीएम बनेगा।क्या ममता, स्टालिन उद्धव ठाकरे कौन बनेगा। केजरीवाल तो नहीं बनेंगे क्योंकि वो एक तारीख के पहले जेल चले जाएंगे। राहुल बाबा देश को परचून की दुकान समझ रहे हैं।

Arjun Bijlani News: नागिन' फेम एक्टर अर्जुन बिजलानी हुए साइबर ठगी के शिकार, अचानक खाते से उड़े हजारों रुपये

बनिया हूं पूरा हिसाब लेकर आया हूं लालू  बता दें कांग्रेस के साथ कितना नौकरी दिया है। तेल पिलावन रैली से लालू ने क्या किया है।लालू  केंद्र में मंत्री रहे पर कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिलाया क्या। मोदी  ने उनको भारत रत्न दिया।

यहां के राहुल बाबा और लालू यादव के प्रत्याशी एक बार यहां से विधायक रहे हैं, अगर संजय जायसवाल के आधा भी काम किया है तो खुला बहस करो। अयोध्या में राम मंदिर मोदी  ने बनवाया ये लोग सत्तर साल से मंदिर निर्माण को लटकाते भटकाते रहे। मंदिर के न्योते में ये लोग वोट बैंक के डर से नहीं गए। और ये वोट बैंक उनलोगो के आप नहीं हैं बल्कि घुसपैठिए हैं।

(For more news apart from 'As long as Modi is there no one can remove reservation', Amit Shah said in West Champaran, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)
 

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

कोई 40-45 लाख नहीं, सिर्फ 1 लाख के अंदर सीधा अमेरिका, कोई डंकी नहीं, सिर्फ एक नंबर में सीधा विमान

10 Apr 2025 5:38 PM

लड़का-लड़की की पिटाई करने वाले निलंबित पुलिस अधिकारी ने पत्रकार से की बदसलूकी

09 Apr 2025 5:27 PM

राणा गुरजीत सिंह और राजा वड़िंग के बारे में क्या बोले बरिन्दर सिंह ढिल्लों

09 Apr 2025 5:26 PM

थार वाली महिला कांस्टेबल के बाद इंस्पेक्टर से 1 किलो चिट्टा बरामद

08 Apr 2025 6:59 PM

Punjab Latest Top News Today देखिये खास खबरें,Spokesman TV | LIVE

08 Apr 2025 6:56 PM

मनोरंजन कालिया हमला मामले में पंजाब पुलिस की प्रेस कॉन्फ्रेंस, 12 घंटे में सुलझी गुत्थी!

08 Apr 2025 6:54 PM