Bihar News: देश में लोकतंत्र व संविधान बचाने के लिए इंडिया गठबंधन के पक्ष में परिवर्तन की लहर चल रही है- दिग्विजय सिंह
Published : May 20, 2024, 6:29 pm IST
Updated : May 20, 2024, 6:35 pm IST
SHARE ARTICLE
Digvijay Singh said, Wave of change continues in favor of India alliance news in hindi
Digvijay Singh said, Wave of change continues in favor of India alliance news in hindi

देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो गरीबों महिलाओं, युवाओं को वास्तविक हक दिलाने की करेंगी

Bihar News In Hindi: महराजगंज संवाददाता,देश के एनडीए सरकार लोकतंत्र, संविधान एवं आरक्षण को समाप्त कर गरीबों, महिलाओं, युवाओं, मजदूरों एवं किसानों का हक छीन रही हैं देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो गरीबों महिलाओं, युवाओं को वास्तविक हक दिलाने की करेंगी

ये बाते कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने महाराज गंज के कांग्रेस प्रत्याशी आकाश कुमार सिंह के पक्ष में चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए कही उन्होने भाजपा के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री अपने अमीर घराने के अरब पतियो को 16 सौ करोड़ माफ कर दिया लेकिन गरीबों महिलाओं किसानों एवं बेरोजगारों को एक भी पैसा माफ नहीं किया गया। यह किस तरह का मोदी की गारंटी है हमारे नेता राहुल गांधी ने नफरत के दुकान में मोहब्बत की खोल दी।

देश में प्रेम सौहाद्र, सदभाव एवं भाईचारा के राहुल गांधी ने चार हजार किमी पदयात्रा कर आमजनों का दिल जीत कर मिसाल कायम किया इसलिए यह चुनाव देश में परिवर्तन लाने का हैं आप लोग एक एक मत देकर अकाश कुमार सिंह को जीता कर राहुल गांधी के हाथ को मजबूत करें उक्त अवसर पर पूर्व  केंद्रीय मंत्री सह कांग्रेस के राज्यसभा सांसद डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा देश में एनडीए सरकार के खिलाफ परिवर्तन की लहर चल रही है।

इस बार जनता मोदी सरकार के चार सौ पार के नारे ग्रारंटी को खत्म कर कांग्रेस की ग्रांराटी को अपना कर केन्द्र में राहुल गांधी के नेतृत्व मजबूत सरकार बनेगी हमारी सरकार बनी तो महिलाओं के खाते में एक लाख रुपये दी जायेंगी, युवाओं को सरकारी नौकरी,  किसानों के फसल उत्पादन में दोगुनी आय, रसोई गैस पांच सौ रुपये में तथा दो सौ यूनिट मुफ्त में दी जायेगी यह राहुल गांधी की गारंटी है इसलिए आप लोगों से आग्रह है कि एक एक मत पंजा छाप पर बटन दबाकर मजबूत सरकार बनाये।

(For more news apart from Wave of change continues in favor of India alliance News in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

Tags: bihar

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

सुक्खा काहलों के करीबी दोस्त की हत्या, स्विफ्ट कार में बैठे-बैठे मारी गोली, हमलावर फिल्मी स्टाइल में फरार

01 May 2026 5:13 PM

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प पर हुए हमले के प्रयास के पीछे क्या कारण है?

26 Apr 2026 3:50 PM

\'वे पार्टी का सम्मान नहीं कर सके, 3 करोड़ पंजाबियों को धोखा दिया\': हरपाल चीमा

25 Apr 2026 1:48 PM

अजनाला गांव में हादसा: खेत में कंबाइन हार्वेस्टर पलटी, आग लगी | 2 घायल

18 Apr 2026 4:39 PM

अमृतसर के मुदित जैन ने 500/500 अंक प्राप्त करके शीर्ष स्थान हासिल किया

16 Apr 2026 10:51 AM

मुझे फांसी दे दो, रहम की कोई जरूरत नहीं, आप अपने अपील वापस ले लें, बलवंत सिंह राजोआना ने जत्थे से कहा...

01 Apr 2026 9:47 PM