बेंगलुरु में विपक्ष की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल नहीं हुए नीतीश कुमार, प्रशांत किशोर ने कसा तंज

खबरे |

खबरे |

बेंगलुरु में विपक्ष की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल नहीं हुए नीतीश कुमार, प्रशांत किशोर ने कसा तंज
Published : Jul 20, 2023, 5:11 pm IST
Updated : Jul 20, 2023, 5:11 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

तनी पार्टियों के बदलने से आज उनका कोई महत्व बचा ही नहीं है।-प्रशांत किशोर

समस्तीपुर: बिहार के सीएम नीतीश कुमार बेंगलुरु में विपक्षी पार्टियों की प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल नहीं हुए। इसको लेकर जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने गुरुवार को कहा कि नीतीश कुमार को खुद नहीं पता है कि आज वो कहां खड़े हैं? नीतीश कुमार इतनी बार घूम गए हैं कि उनको खुद नहीं पता है कि वो क्या कर रहे हैं। जब आप बहुत चक्कर लगा लेते हैं तो दिमाग चकराने लगता है। नीतीश कुमार का आज हाल यही है उनका सिर चकराने लगा है और यही कारण है कि उन्हें खुद नहीं पता है कि वो आज किस खेमे में खड़े हैं और क्या कर रहे हैं? कभी महागठबंधन में तो कभी NDA में फिर महागठबंधन में और इतनी पार्टियों के बदलने से आज उनका कोई महत्व बचा ही नहीं है। बिहार में आज सरकार कौन चला रहा है?

... तो क्या कनाडा की सरकार से सवाल पूछा जाए

समस्तीपुर के विभूतिपुर में पत्रकारों से बातचीत में प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि पिछले 32 सालों बिहार की सरकार लालू-नीतीश चला रहे हैं। बिहार में काम बेहतर नहीं होगा तो सवाल बिहार के सरकार पर ही सवाल खड़ा होगा कोई कर्नाटक के सरकार पर सवाल नहीं खड़ा करेगा। आज बिहार में सड़क नहीं बनी है, भ्रष्टाचार है। बिहार में जमीन की रसीद काटने के लिए पैसा लग रहा है, तो इसके लिए कनाडा की सरकार पर बोलें? आज बिहार देश में सबसे गरीब और पिछड़ेपन का शिकार हो गया है और अगर हम वोट जाति को देखकर करेंगे तो बिहार का हाल कभी नहीं सुधरेगा।

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM