Lalu Prasad Job Controversy: सीबीआई को मिली लालू प्रसाद पर मुकदमा चलाने की मंजूरी, जानें क्या है पूरा मामला
Lalu Prasad Job Controversy: सीबीआई को मिली लालू प्रसाद पर मुकदमा चलाने की मंजूरी!, जानें क्या है पूरा मामला
Published : Sep 20, 2024, 1:04 pm IST
Updated : Sep 20, 2024, 1:04 pm IST
SHARE ARTICLE
CBI gets approval to prosecute Lalu Prasad latest news in hindi
CBI gets approval to prosecute Lalu Prasad latest news in hindi

केंद्रीय जांच एजेंसी ने अदालत को बताया कि मामले में करीब 30 अन्य आरोपी हैं जिनके लिए अभियोजन की मंजूरी का इंतजार है

Lalu Prasad Job Controversy News In Hindi: सीबीआई ने शुक्रवार को दिल्ली की एक अदालत को बताया कि उसने कथित भूमि के बदले नौकरी घोटाले से संबंधित भ्रष्टाचार के एक मामले में पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद पर मुकदमा चलाने के लिए संबंधित अधिकारियों से अपेक्षित मंजूरी प्राप्त कर ली है। सीबीआई ने विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने के समक्ष याचिका दायर की।

केंद्रीय जांच एजेंसी ने अदालत को बताया कि मामले में करीब 30 अन्य आरोपी हैं जिनके लिए अभियोजन की मंजूरी का इंतजार है और उसने अदालत से अनुरोध किया कि अपेक्षित दस्तावेज हासिल करने के लिए उसे 15 दिन का और समय दिया जाए।

अदालत ने सीबीआई को अन्य आरोपियों के लिए मंजूरी प्राप्त करने की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया और मामले की अगली सुनवाई 15 अक्टूबर को तय की  गई है।

अधिकारियों के अनुसार, यह मामला मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित रेलवे के पश्चिम मध्य क्षेत्र में ग्रुप-डी की नियुक्तियों से संबंधित है। यह नियुक्ति लालू प्रसाद के 2004 से 2009 के बीच रेल मंत्री रहने के दौरान की गई थी। इन नियुक्तियों के बदले में नियुक्तियों में शामिल लोगों द्वारा राजद सुप्रीमो के परिवार या सहयोगियों के नाम पर जमीन के टुकड़े उपहार में दिए गए या हस्तांतरित किए गए।

एजेंसी ने 18 मई, 2022 को प्रसाद और उनकी पत्नी, दो बेटियों, अज्ञात लोक सेवकों और निजी व्यक्तियों सहित 15 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था। मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक इस मामले में कार्रवाई जारी है। ऐसे में देखना होगा की इस मामले में आगे और क्या कुछ देखने को मिलता है।

(For more news apart from Punjab Board will be some changes in the school books news in hindi, stay tuned to Hindi Rozana Spokesman)​

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM