बिहार की छवि को धूमिल कर रहे हैं तेजस्वी : विजय कुमार सिन्हा

खबरे |

खबरे |

बिहार की छवि को धूमिल कर रहे हैं तेजस्वी : विजय कुमार सिन्हा
Published : Mar 21, 2023, 3:20 pm IST
Updated : Mar 21, 2023, 3:20 pm IST
SHARE ARTICLE
Tejashwi is tarnishing the image of Bihar - Vijay Kumar Sinha
Tejashwi is tarnishing the image of Bihar - Vijay Kumar Sinha

 सिन्हा ने कहा कि उन्हें आश्चर्य तब होता है जब मुख्यमंत्री  भ्रष्टाचार के आरोपी व्यक्ति को मंत्रिमंडल से बर्खास्त नहीं करते हैं।

Patna: बिहार विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि तेजस्वी यादव बिहार की छवि को धूमिल कर रहे हैं। बिहार विधान सभा परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए सिन्हा ने कहा कि उन्होंने सदन में सरकार के जवाब के क्रम में तेजस्वी यादव से आग्रह किया कि वे बाहर में CBI और ED के बारे में बहुत बयान देते हैं, इसलिए सदन में बताएं कि किस प्रकार इतनी कम उम्र में अकूत संपत्ति के मालिक हो गए। राज्य की जनता भी इसे जानना चाहती है। दिल्ली में 150 करोड़ का मकान, अनेक कंपनी, अनेक प्लॉट, एवं मॉल के मालिक अवैध कमाई से बने हैं। यदि भ्रष्टाचार विरोधी एजेंसी इस पर कारवाई करती है तो उन्हें एतराज नहीं होना चाहिए।

 सिन्हा ने कहा कि उन्हें आश्चर्य तब होता है जब मुख्यमंत्री  भ्रष्टाचार के आरोपी व्यक्ति को मंत्रिमंडल से बर्खास्त नहीं करते हैं। यदि मुख्यमंत्री  की यही मंशा है तो उन्हें सार्वजनिक रूप से यह बयान देना चाहिए कि तेजस्वी यादव पर भ्रष्टाचार के मामले नहीं बनते हैं।

 सिन्हा ने कहा कि विधानसभा में आसन द्वारा विपक्ष को मौका नहीं दिया जाता है। वे सदैव विपक्षी सदस्यों का उपहास करते हैं। लोकतंत्र के लिए आसन का आचरण शुभ नहीं है। यदि उपमुख्यमंत्री  को ही सदन चलाना है तो वह जाकर आसन पर बैठ जाए। नीचे से आसन को निर्देश देना स्वस्थ परंपरा नहीं है.

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM